पाकिस्तान में ट्रेन क्यों की गई हाईजैक? बलूचिस्तान के लड़ाकों ने बंधक बनाए 200 लोग

बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी के लड़ाकों ने पाकिस्तान की ट्रेन को हाईजैक कर लिया। उन्होंने एक बयान जारी करके ट्रेन हाईजैक करने की वजह भी बताई है। उन्होंने पाकिस्तान सरकार के सामने एक मांग रखी है, जो पूरी हो गई तो वे बंधकों को सुरक्षित रिहा कर देंगे।

Train Hijack in Pakistan

Train Hijack in Pakistan

Pakistan News: बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने ट्रेन क्यों हाईजैक की? बलूच के विद्रोही लड़ाकों ने 200 सैनिकों को बंधक क्यों बनाया है? इसकी जानकारी सामने आ गई है। बलूच लिबरेशन आर्मी की ओर से कहा गया है कि उन्होंने ट्रेन में सवार आम लोगों को रिहा कर दिया है और वे सुरक्षित अपने घर पहुंच जाएंगे। ऐसी जानकारी सूत्रों के हवाले से सामने आई है, लेकिन बलूच के विद्रोही लड़ाकों का कहना है कि वे पाकिस्तान आर्मी और ISI के 200 सैनिकों को नहीं छोड़ेंगे।

विज्ञापन

बलूच लिबरेशन आर्मी ने साफकहा है कि अगर पाकिस्तानी सेना और सरकार ने उन्हें छुड़वाने की कोशिश की तो बुरा अंजाम भुगतना होगा। उन्होंने कहा कि कुछ मांगें हैं, जिन्हें अगर पाकिस्तान की सरकार मान ले तो बंधकों की जान बच सकती है। वे ट्रेन को सुरक्षित उनके गंतव्य की ओर रवाना कर देंगे, लेकिन अगर मांगें नहीं मानी गईं तो वे सभी सैनिकों को मार देंगे और उनकी लाश से भरी ट्रेन पाकिस्तान की सरकार को मिलेगी।

विज्ञापन

क्या है बलूच लिबरेशन आर्मी की मांग?

सूत्रों के अनुसार, बलूच लिबरेशन आर्मी ने मांग की है कि पाकिस्तान सरकार बलूच के राजनीतिक कैदियों, जबरन उठाए गए बलूच लोगों और कार्यकर्ताओं को रिहा कर दे और वह भी बिना किसी शर्त के। अगर इस मांग को पूरा नहीं किया गया तो वे बंधक बनाए गए सभी 200 जवानों की हत्या कर देंगे। अगर इस मांग को माना नहीं गया तो पाकिस्तान को खतरनाक अंजाम भुगतने पड़ सकते हैं। मांग पूरी करने के लिए बलूच लड़ाकों ने पाकिस्तान सरकार को 48 घंटे का समय दिया है।

विज्ञापन

500 लोगों से भरी ट्रेन की गई हाइजैक

बता दें कि बलूच लिबरेशन आर्मी के करीब 400 हमलावरों ने बोलान इलाके में जाफर एक्सप्रेस ट्रेन को हाईजैक किया है। ट्रेन एक सुरंग के अंदर खड़ी है। ट्रेन क्वेटा से पेशावर जा रही थी, जब इसे हाईजैक किया गया। इस ट्रेन में पाकिस्तानी सेना और ISI जवानों समेत करीब 500 लोग सवार थे। हालांकि लड़ाकों का कहना है कि उन्होंने आम नागरिकों का छोड़ दिया है, लेकिन सैनिकों को वे मांग पूरी होने तक नहीं छोड़ेंगे। बलूच लड़ाकों ने 30 जवानों की हत्या किए जाने का दावा किया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ