कैसे और कहां हाईजैक की गई ट्रेन? पाकिस्तान के कितने लोगों और सैनिकों की जान खतरे में

करीब 500 लोगों से भरी ट्रेन अपने सफर पर थी कि अचानक हमला हो गया। ट्रेन के इंजन वाली बोगी में ब्लास्ट करके ट्रेन पर विद्रोहियों ने कब्जा कर लिया। पाकिस्तानी सरकार और वायुसेना, सेना, पुलिस लोगों की जान बचाने का प्रयास कर रही है, आइए जानते हैं कि ट्रेन पर हमला कहां और कैसे किया गया।

Pakistan Train Hijack

Pakistan Train Hijack

विज्ञापन

Pakistan News: पाकिस्तान में करीब 500 लोगों भरी जाफर एक्सप्रेस ट्रेन को बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने हाईजैक कर लिया है। ताजा अपडेट को अनुसार, 15 से ज्यादा हमलावरों को ढेर करके 350 से ज्यादा बंधक छुड़ा लिए गए हैं, जिनमें महिलाएं और बच्चे शामिल हैं, जबकि हमलावरों की ओर से बयान जारी किया गया है कि उन्होंने खुद जनरल पैसेंजर्स को छोड़ा है। उन्हें एक दूसरी ट्रेन से बलूचिस्तान के कच्ची जिले के एक कस्बे मच में भेजा गया है, जहां से वे अपने घरों तक सुरक्षित चले जाएंगे। वहीं उन्होंने पाकिस्तानी सेना के 30 से ज्यादा जवानों की हत्या किए जाने का दावा भी किया है। इस अपडेट के बीच आइए जानते हैं कि आखिर ट्रेन को कहां और कैसे हाईजैक किया गया?

 

विज्ञापन

ऐसे हाईजैक की गई ट्रेन

पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बलूच विद्रोहियों ने पाकिस्तानी सेना और ISI के करीब 200 सैनिकों को बंधक बनाया हुआ है। जिस ट्रेन को बंधक बनाया गया है, उसका नाम जाफर एक्सप्रेस है और यह एक पैसेंजर ट्रेन है, जिसे दौड़ने के लिए अक्टूबर 2024 में बहाल किया गया था। ट्रेन बलूचिस्तान की राजधानी क्वेटा से 1600 किलोमीटर दूर पेशावर जा रही थी। क्वेटा में जो पाकिस्तानी और ISI के सैनिक तैनात थे, उनकी अलग-अलग बटालियन को पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में पहुंचना था।

इसलिए ट्रेन की 3-4 बोगियों में 200 से ज्यादा जवान भी थे। बलूच आर्मी के 400 से 500 सैनिकों ने इस ट्रेन को हाईजैक किया है। यह हमला बलूचिस्तान के ही बोलान इलाके में किया गया। यह इलाका बहुत पथरीला इलाका है और यहां 17 सुरंगें हैं। इस वजह से ट्रेन की स्पीड थोड़ी कम होती है, जिसका फायदा हमलावरों ने उठाया। उन्होंने पहले एक सुरंग में धमाका किया और उसके बाद ट्रेन पर फायरिंग कर दी। इस गोलीबारी में पाकिस्तानी सेना के 30 जवान मारे गए।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ