स्पेन में बड़ा ट्रेन हादसा, 2 हाई स्पीड गाड़ियां टकराईं और फिर एक पटरी से उतरकर पलटी, 20 लोगों की मौत

Train Accident News: स्पेन में हुए ट्रेन हादसे में 20 लोगों की मौत हो गई है और 70 से ज्यादा घायलों को अस्पतालों में पहुंचाया गया है. हादसास्थल पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है और पलटी ट्रेन को सीधा किया जा रहा है, इसलिए सरकार और पुलिस ने मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई है.

Train Accident

टक्कर होने के बाद ट्रेन पटरी से उतरकर पलट गई.

Spain Train Accident: स्पेन में बड़ा ट्रेन हादसा हुआ है. 2 हाई स्पीड ट्रेनें पहले आपस में टकराईं और फिर एक ट्रेन पटरी से उतरकर पलट गई. हादसे में अब तक 20 लोगों की मौत होने की खबर है और 70 से ज्यादा लोग घायल हैं, जिनमें से 25 से ज्यादा लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है. हादसास्थल पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. मृतकों की संख्या बढ़ने की भी आशंका है.

विज्ञापन

हादसे वाले रूट पर ट्रेन सस्पेंड

बता दें कि हादसा कॉर्डोबा स्टेट के आदमूज इलाके में हुआ हैं, जिसके चलते मैड्रिड और अंडालूसिया के बीच ट्रेन सर्विस सस्पेंड कर दी गई है. मलागा से मैड्रिड जा रही हाई-स्पीड ट्रेन अचानक डिरेल हो गई और दूसरी पटरी पर पहुंच गई, जहां सामने से आ रही मैड्रिड-हुएल्वा ट्रेन से टकरा गई. दोनों हाई स्पीड ट्रेनों में करीब 500 लोग सवार थे, जिनमें चीख पुकार मच गई और वे इधर-उधर गिरे.

विज्ञापन

4 डिब्बों के बुरी तरह उड़े परखच्चे

कोर्डोबा के फायर ब्रिगेड चीफ फ्रांसिस्को कारमोना ने हादसे की पुष्टि की और बताया कि एक ट्रेन तो पूरी खत्म हो गई है और उसके करीब 4 डिब्बों को परखच्चे उड़ गए. यात्रियों से भरा एक डिब्बा ढलान से करीब 4 फीट नीचे उतर गया था. अंडालूसिया के स्टेट हेल्थ मिनिस्टर एंटोनियो सैंज ने मृतकों की संख्या की पुष्टि की. साथ ही हादसे पर शोक जताते हुए घायलों के लिए दुआएं भी मांगी.

बेहद दुर्गम इलाके में हुआ हादसा

क्षेत्रीय नागरिक सुरक्षा प्रमुख मारिया बेलेन मोया रोजास ने बताया कि हादसा दुर्गम इलाके में हुआ है, इसलिए पीड़ितों तक राहत पहुंचाने में समस्या आ रही है. आस-पास रहने वाले लोग पानी, खाना और कंबल लेकर हादसास्थल पर पहुंच रहे हैं. वहीं रेस्क्यू ऑपरेशन में पुलिस और फायर ब्रिगेड के साथ रेडक्रॉस सोसायटी भी जुटी है. यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने हादसे पर शोक जताया है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ