Train Accident in Pakistan: पाकिस्तान में ट्रेन हादसा हुआ है, जिसमें कई लोग घायल हो गए हैं और मौत होने की भी आशंका है. बताया जा रहा है कि जाफर एक्सप्रेस ट्रेन में जोरदार बम धमाका हुआ, जिसके चलते ट्रेन पटरी से उतरकर पलट गई. हादसा सिंध-बलूचिस्तान बॉर्डर पर सुल्तानकोट क्षेत्र में हुआ. जाफर एक्सप्रेस क्वेटा जाने के लिए निकली थी कि पटरी पर लगे इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) में धमाका होने के बाद ट्रेन के कई डिब्बे पटरी से उतर गए.
‘PoK में जुल्मों की इंतहा हो गई’, भारत ने असीम मुनीर और पाकिस्तान PM शहबाज शरीफ को सुनाई खरी-खरी
हमलावर की तलाश में जुटी है पुलिस
मिली जानकारी के अनुसार, हालांकि अभी मृतकों और घायलों की संख्या पता नहीं चली है, लेकिन रेस्क्यू टीम और पुलिस मौके पर पहुंच गई है. घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है. वहीं हमला किसने कराया? पटरी पर विस्फोटक किसने लगाया? इसकी जांच शुरू कर दी गई है. प्रारंभिक जांच में हमले का शक बलूच लिबरेशन आर्मी पर जताया जा रहा है, लेकिन अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है और न ही अभी तक किसी ने ट्रेन पर इस तरह हमला करने की जिम्मेदारी ली है.
फिर उमड़ा ट्रंप का पाकिस्तान प्रेम, शहबाज शरीफ और असीम मुनीर की तारीफ में क्या बोले US प्रेसिडेंट?
ट्रेनों और वाहनों की आवाजाही रुकी
मिली जानकारी के अनुसार, रूट पर ट्रेनों की आवाजाही रोक दी गई है. वहीं सड़क रास्ते से आने-जाने वाले वाहनों पर भी प्रतिबंध लगा दिया है. पटरी पर बिखरा मलबा हटा दिया गया है. सुरक्षा एजेंसियों ने इलाके को घेरकर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है. बता दें कि पिछले कुछ महीनों में जाफर एक्सप्रेस ट्रेन को लगतार निशाना बनाया जा रहा है. अगस्त 2025 में भी बलूचिस्तान के मस्तुंग जिले में ऐसे ही एक IED ब्लास्ट हुआ और ट्रेन के 6 डिब्बे पटरी से उतर गए थे.
DU की स्टूडेंट, गिटार बजाने में माहिर… कौन हैं UN में पाकिस्तान की बैंड बजाने वाली पेटल गहलोत?
मार्च 2025 में हाईजैक हुई थी ये ट्रेन
मार्च 2025 में, बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) के आतंकवादियों ने बोलन दर्रे में इसी ट्रेन को हाईजैक करके 400 से ज्यादा यात्रियों को बंधक बनाया था. बता दें कि जाफर एक्सप्रेस ट्रेन डेली दौड़ने वाली पैसेंजर ट्रेन है, जो बलूचिस्तान के क्वेटा शहर को पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा के पेशावर शहर से जोड़ती है. इस ट्रेन की शुरुआत 16 अप्रैल 2003 को शुरू हुई थी. शुरुआत में यह ट्रेन क्वेटा और रावलपिंडी के बीच दौड़ती थी और साल 2017 में इसे पेशावर तक बढ़ा दिया गया.
संबंधित खबरें
हूती विद्रोहियों को 95 अरब क्यों देगा सऊदी अरब? रक्षा मंत्री ने दिया ऑफर
1 hr agoआज नेतन्याहू की किस्मत तय करेंगे 73 लाख वोटर्स, भारत के लिए चुनाव कैसे अहम
5 hrs agoभारत की UNSC में सुधारों की मांग, वीटो पावर के इस्तेमाल को लेकर दी नसीहत
5 hrs ago'वोट चोरी पकड़वाओ, 9 करोड़ इनाम पाओ', वोटर फ्रॉड के खिलाफ ट्रंप का ऐलान
7 hrs agoमाइक्रोसॉफ्ट ने 60,000 कर्मचारियों को दिया नौकरी छोड़ने का ऑफर
14 hrs agoमिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच तेहरान में जुटे 'मक्का पैक्ट' के दिग्गज
15 hrs agoक्या हैं अमेरिका के मिडटर्म इलेक्शन, क्यों कराए जाते और क्या पड़ेगा असर?
23 hrs agoनेतन्याहू फिर बनेंगे प्रधानमंत्री? जानें चुनावी रण में कौन-कौन दे रहा टक्कर
1 day agoकौन हैं 81 साल के लूला डा सिल्वा, जिन्हें चौथी बार मिली ब्राजील की सत्ता?
1 day agoसर्बिया में छात्रों ने बदली सत्ता! 14 साल बाद अलेक्जेंडर वुचिच हारे चुनाव
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines