Aircraft Crashed In Brazil: ब्राजील में एक विमान क्रैश होने से 14 लोगों की मौत हो चुकी है। बताया जा रहा है कि विमान में 12 यात्रियों सहित क्रू मेंबर के 2 सदस्य शामिल थे। दुर्घटना में जिन 12 यात्रियों की जान गई है उनमें अमेरिकी टूरिस्ट शामिल हैं, ये सभी ब्राजील के राज्य अमेजन के बार्सिलोस की यात्रा कर रहे थे। हालांकि इसकी अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है।

विज्ञापन

राज्य के गवर्नर विल्सन ने जताया दुख

अमेजन राज्य के गवर्नर विल्सन लीमा ने ट्विटर (X) पर एक पोस्ट करते हुए दुर्घटना पर दुख जताया है, उन्होंने लिखा कि शनिवार को अमेजन के उत्तरी शहर(North city) बार्सिलोस में एक विमान क्रैश होने से 2 क्रू मेंबर समेत 14 लोगों की मौत हो गई, इस पर मुझे गहरा अफसोस है।

विज्ञापन

विल्सन ने आगे लिखा, हमारी टीमें रेस्क्यू ऑपरेशन कर रही है। हादसे में शामिल लोगों के परिवार वालों के लिए मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं हैं।

राजधानी से 400 किमी दूरी पर हुआ हादसा

यह हादसा राज्य की राजधानी मनौस से लगभग 400 किमी (248 मील) दूर बार्सिलोस प्रांत में हुआ। फिलहाल दुर्घटनाग्रस्त जगह से शवों को हटाया जा रहा है। ब्राजील की वायु सेना, शवों को उनके परिवारों तक पहुंचाने का काम कर रही है। वहीं सरकार ने इस हादसे से निपटने के लिए सहायता के तौर पर ‘क्राइसिस टीम’ का भी गठन किया है।

विज्ञापन

दुर्घटना की जांच जारी

मनौस एयरोटैक्सी एयरलाइन ने एक बयान जारी करते हुए कहा कि विमान हादसे की जांच की जा रही है लेकिन अभी घटना की वजह के बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता। वहीं सूत्रों की मानें तो शनिवार को शहर के कुछ हिस्सों में भारी बारिश के कारण बिजली गुल हो गई, जिससे संचार(Communication) मुश्किल हो गया था।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ