पाकिस्तान के लाहौर शहर में बहुत दर्दनाक हादसा हुआ है. यहां एक निर्माणाधीन इमारत में चल रहे निजी ट्यूशन की छत गिर गई. दर्दनाक हादसे में कम से कम 14 स्कूली बच्चों की मौत हो गई, जबकि 5 घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है.
बता दें कि यह घटना मंगलवार को लाहौर के काहना इलाके की ईदगाह बस्ती में हुई. सात से 13 साल की उम्र के बच्चे क्लास में बैठे थे, तभी छत गिर गई और वे मलबे के नीचे दब गए. घटना के तुरंत बाद राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया. इस दौरान 20 लोगों को मलबे से सुरक्षित निकाला गया. पुलिस ने बताया कि घायलों में एक महिला टीचर भी शामिल है.
लाहौर की कमिश्नर मरियम खान ने 14 लोगों की मौत की पुष्टि की है और बताया कि जांच जारी है. पुलिस ने बताया कि इस हादसे के सिलसिले में दो लोगों को हिरासत में लिया गया है. पुलिस ने बताया कि वे हादसे की जगह पर सबूत इकठ्ठा कर रहे हैं. यह इमारत घनी आबादी वाले रिहायशी इलाके में बनी थी.
इमारत में चल रहा निर्माण कार्य
लाहौर के डीआईजी ऑपरेशंस फैसल कामरान ने बताया कि मलबे से 14 शव निकाले जा चुके हैं. कामरान ने बताया कि यह ट्यूशन सेंटर जिस इमारत में चल रहा था, उसका कुछ हिस्सा बन रहा था. जब छत गिरी, उस समय भी वहां मजदूर काम कर रहे थे. उन्होंने कहा, ‘इमारत का एक हिस्सा बन रहा था और जब छत गिरी तो मजदूर काम में लगे हुए थे. हमने कॉन्ट्रैक्टर को गिरफ्तार कर लिया है.’
शहबाज शरीफ ने हादसे पर जताया दुख
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने घटना पर दुख जताया है. उनके कार्यालय से जारी बयान के अनुसार, शरीफ ने लाहौर के काहना इलाके में ट्यूशन सेंटर की छत गिरने से कीमती जानें जाने पर दुख जताया. उन्होंने घायलों के जल्द ठीक होने की प्रार्थना की और अधिकारियों को उन्हें हर संभव मेडिकल मदद देने का निर्देश दिया. वहीं, पंजाब प्रांत की मुख्यमंत्री मरियम नवाज ने पुलिस और जिला अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे इमारत गिरने के लिए जिम्मेदार लोगों की पहचान करें और उनके खिलाफ आपराधिक कार्रवाई शुरू करें.
संबंधित खबरें
होर्मुज स्ट्रेट में बिखरे Iphone और लग्जरी परफ्यूम की बोतलें, देखें वीडियो
4 mins agoपाकिस्तान में बड़ा हादसा, पेशावर में स्कूल की गिरी छत; 21 की मौत
1 hr agoUS के शिकागो में हिंदू मंदिर में नरसंहार की साजिश कैसे हुई नाकाम?
4 hrs agoचीन की मदद से बैलिस्टिक मिसाइल बना रहे हूती विद्रोही, चौंकाने वाला खुलासा
7 hrs agoLIVE: इंडिया गठबंधन का हिस्सा बनेगी विजय की पार्टी TVK, नेता का बड़ा दावा
7 hrs agoजर्मनी में आग से 3 भारतीयों की मौत, 5 घायल, हत्या के शक में शख्स गिरफ्तार
16 hrs agoइजरायल की फ्लाइट्स नहीं उड़ा पाएंगे पाकिस्तानी पायलट, एयर फ्रांस का फैसला
18 hrs agoश्रीलंकाई हिंदू को अब नहीं होगी मौत की सजा, सऊदी अरब ने दी माफी
22 hrs agoOpenAI ऑफिस में रिकॉर्डिंग डिवाइस लगाते पकड़ा गया सऊदी नागरिक, जासूसी का शक
1 day agoसऊदी प्रिंस ने नेतन्याहू को हूती के खिलाफ जंग में शामिल होने से क्यों रोका?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines