Toshakhana Case: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की कभी भी गिरफ्तारी हो सकती है। इस बीच इमरान खान ने एक वीडियो संदेश जारी किया है। जिसमें उन्होंने लोगों से अपने अधिकारों के लिए लड़ने की अपील की है। उन्होंने कहा कि भले ही वह जेल जाएं या मार दिया जाए, लोगों को अपने हक की लड़ाई जारी रखनी है।
इससे पहले इस्लामाबाद पुलिस बख्तरबंद गाड़ियों से लाहौर स्थित इमरान खान के घर पहुंची तो सैकड़ों लोग जुट गए। उनके हाथ में लाठी-डंडे थे।
पुलिस पर भीड़ ने किया हमला
पुलिस पर भीड़ ने हमला कर दिया। पुलिसकर्मियों पर पथराव कर दिया। उग्र भीड़ को देखकर पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया है। आंसू गैस भी छोड़े। फिलहाल पुलिस इमरान खान के घर की तरफ बढ़ रही है। इस दौरान कई कार्यकर्ता घायल हुए हैं।
आगे भी लड़ाई लड़ता रहूंगा
खान ने अपने देशवासियों को संबोधित करते हुए कहा, ‘पुलिस मुझे गिरफ्तार करने आई है। उन्हें लगता है कि अगर इमरान खान जेल गए तो जनता सो जाएगी। आपको उन्हें गलत साबित करना होगा, आपको साबित करना होगा कि कौम (लोग) जिंदा है।’
‘आपको अपने अधिकारों के लिए लड़ना होगा, आपको सड़कों पर उतरना होगा। खुदा ने इमरान खान को सब कुछ दिया है। मैं आपकी लड़ाई लड़ रहा हूं। मैंने अपनी पूरी जिंदगी लड़ी है और आगे भी लड़ता रहूंगा। लेकिन अगर मुझे कुछ हो जाता है, तो वे मुझे जेल में डालो या मुझे मार डालो, तुम्हें यह साबित करना होगा कि तुम इमरान खान के बिना भी लड़ सकते हो।’
तुम्हें यह साबित करना होगा कि तुम इस गुलामी और इस एक आदमी के शासन को कभी स्वीकार नहीं करोगे। पाकिस्तान जिंदाबाद।’
तोशखाना प्रकरण में जारी हुआ था गिरफ्तारी वारंट
दरअसल, 70 वर्षीय राजनेता और क्रिकेट के दिग्गज खिलाड़ी इमरान खान तोशखाना भ्रष्टाचार मामले में वांछित हैं। तोशखाना एक सरकारी विभाग है, जिसमें पीएम, राष्ट्रपति या दूसरे बड़े अधिकारियों को किसी यात्रा के दौरान मिले कीमती तोहफों को रखा जाता है। कैबिनेट की मंजूरी के बाद ही इसे बेचा जा सकता है। आरोप है कि इमरान खान ने इन तोहफों को बेच दिया।
पाकिस्तान के चुनाव आयोग ने पिछले साल अक्टूबर में उन्हें प्रधान मंत्री के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान अवैध रूप से उपहार बेचने का दोषी पाया। इसी मामले में इमरान खान के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी हुए हैं।
मध्यावधि चुनाव की मांग कर रहे इमरान खान
पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ का नेतृत्व करने वाले खान को राष्ट्रीय सभा में विश्वास मत हारने के बाद पद से हटा दिया गया था। वह मध्यावधि चुनाव की मांग कर रहे हैं। उनकी इस मांग को पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ ने खारिज कर दिया है।
यह भी पढ़ें: Toshakhana case: इमरान खान को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस, घर के बाहर समर्थकों का बवाल
संबंधित खबरें
नेतन्याहू को इजरायल में चुनाव से पहले ईरान से किस बात का सता रहा डर?
6 hrs agoव्हाइट हाउस के रेनोवेशन पर ओबामा ने कसा तंज, ट्रंप को बताया क्रूर
14 hrs agoअमेरिका के फ्लोरिडा में अंधाधुंध फायरिंग, 6 नाबालिग समेत 12 लोग गंभीर घायल
16 hrs ago'झूठ बोल रहा है सऊदी अरब', मक्का-मदीना पर हमले से हूतियों का इनकार
18 hrs ago'कश्मीर से अवैध कब्जा हटाएं', भारत ने UN में पाकिस्तान को लताड़ा
19 hrs agoभूकंप से कांपी जापान की धरती, 6.3 रही तीव्रता, बोनिल आइलैंड में लगे तेज झटक
19 hrs agoसऊदी अरब के कई ठिकानों पर हूती का बड़ा हमला, IndiGo-अकासा की उड़ानें रद्द
1 day agoफ्रांस में हालात हुए बेकाबू, सड़कों पर उतरे 100000 से अधिक प्रदर्शनकारी
1 day agoदिल्ली ब्रिक्स फोरम से ईरान के स्पीकर मोहम्मद बागेर ने क्यों किया किनारा?
1 day agoपाकिस्तान में महंगाई की मार! कंगाली के हालात में 7 हजार रुपये हुआ सिलेंडर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines