Toshakhana Case Former PM Pakistan PTI leader Imran Khan his wife Bushra Bibi sentenced to 14 years imprisonment: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान और उनकी पत्नी बुशरा बीबी को तोशाखाना मामले में दोषी करार दिया गया है। इमरान और उनकी पत्नी दोनों को 14 साल जेल की सजा सुनाई गई है। अदालत ने दोनों को सश्रम कारावास की सजा दी है। इमरान पर आरोप था कि उन्होंने प्रधानमंत्री रहते हुए मिले सरकारी तोहफों को अवैध रूप से बेचा था।
रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों पर 78.7-78.7 करोड़ रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। 8 फरवरी को ही पाकिस्तान में आम चुनाव होने हैं। इससे एक हफ्ते पहले इमरान को दूसरी बार सजा सुनाई गई है। इमरान पर धोखाधड़ी और आपराधिक साजिश रचने का आरोप है। इमरा को सजा चुनाव से पहले उनकी पार्टी तररीक ए इंसाफ के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।
ये भी पढ़ें-कारपेंटर-मिस्त्री को 1.40 लाख सैलरी, भारतीयों के लिए इजरायल का बंपर ऑफर, अब इन 5 स्टेट के पास भी मौका
बता दें कि एक दिन पहले ही इमरान खान और पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी को गोपनीय सूचना लीक करने के आरोप में 10-10 साल जेल की सजा सुनाई गई थी। इमरान की उम्र इस समय 71 साल है जबकि कुरैशी की उम्र 67 साल है। दोनों इस समय रावलपिंडी की अडियाला जेल में बंद हैं। यह सजा ऑफिशियल सीक्रेट एक्ट के तहत सुनाई गई थी।
इस सजा के बाद इमरान खान को दो दिन में 24 साल की सजा हो गई है। सजा के बाद इमरान चुनाव नहीं लड़ पाएंगे। उन्हें और उनकी पत्नी को 10 साल तक किसी भी सार्वजनिक पद पर बहाल होने से रोक दिया गया है। इमरान पर और भी कई आरोप हैं।
ये भी पढ़ें-‘जोरदार धमाका, ऊंची-ऊंची लपटें और जिंदा जल गए 19 लोग’; क्या है Mexico में हुए हादसे का असली सच
संबंधित खबरें
जर्मनी में आग से 3 भारतीयों की मौत, 5 घायल, हत्या के शक में शख्स गिरफ्तार
4 hrs agoइजरायल की फ्लाइट्स नहीं उड़ा पाएंगे पाकिस्तानी पायलट, एयर फ्रांस का फैसला
6 hrs agoश्रीलंकाई हिंदू को अब नहीं होगी मौत की सजा, सऊदी अरब ने दी माफी
10 hrs agoOpenAI ऑफिस में रिकॉर्डिंग डिवाइस लगाते पकड़ा गया सऊदी नागरिक, जासूसी का शक
11 hrs agoसऊदी प्रिंस ने नेतन्याहू को हूती के खिलाफ जंग में शामिल होने से क्यों रोका?
14 hrs agoखुद के कर्म से बूंद बूंद पानी को तरसेगा पाकिस्तान! भारत नहीं है जिम्मेदार
14 hrs ago'मिडटर्म चुनाव तक रुक जाओ, फिर...' डोनाल्ड ट्रंप ने हूतियों को दी धमकी
18 hrs ago'अमेरिका बदला है तो रिश्ते भी बदलेंगे' विदेश मंत्री एस जयशंकर बोले
18 hrs agoपोप लियो को हुआ कैंसर, सर्जरी में फेफड़े का निचला हिस्सा हटाया
18 hrs agoइजरायल ने 11 देशों के पायलटों और क्रू पर लगाई पाबंदी, सुरक्षा नियम किए सख्त
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines