Topless medical exams in Japan schools: जापान में इन दिनों अभिभावक गुस्से में हैं, दरअसल, यहां Noriko Tabuchi के स्कूलों में सालाना हेल्थ चेकअप के नाम पर छात्राओं के साथ अश्लीलता का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि बीते दिनों 13 से 18 साल की छात्रों की स्कूल में स्वास्थ्य जांच हुई। छात्राओं का आरोप है कि इस दौरान उनकी टीचर ने उन्हें टॉपलेस रहने की हिदायत दी।
परिजनों को ऐसे चला पूरे मामले का पता
छात्राओं का आरोप है कि जब मेडिकल जांच हुई तो न चाहते हुए भी उनकी कमीज और ब्रा उतरवा दी गई। वहीं, पहले तो छात्राओं ने डर और शरम के चलते ये बात किसी को नहीं बताई। लेकिन परिजनों ने नोटिस किया कि छात्राओं के बिहेवियर में बदलाव आया है। वह कुछ दिन से कम बात कर रही थीं और घबराई हुई लग रही थी। पूछने पर पहले तो छात्राओं ने कुछ नहीं कहा, फिर वह टूट गईं।
ये भी पढ़ें: शार्क से लड़ी, पैर गंवाया, किसी तरह बची जान, अब पैरालंपिक में कर दिया कमाल
95 फीसदी परिजनों ने जताई आपत्ति
परिजनों के दबाव बनाने पर छात्राओं ने आपबीते परिजनों को बताई। इसके बाद गुस्साए परिजन सड़कों पर उतर गए। उन्होंने स्कूल प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया और अपने बच्चों को स्कूल भेजना बंद कर दिया है। परिजनों की मांग है कि इस तरह की स्वास्थ्य जांच बंद होनी चाहिए। इस बारे में मात्सुयामा के सिटी काउंसलर Noriko Tabuchi ने कहा कि कुछ स्कूलों में इस तरह का मामला सामने आया है। करीब 95 फीसदी परिजनों ने इस जांच पर आपत्ति जताई है।
बच्चों में डर, बंद होनी चाहिए ये जांच
जापान की मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार Nishinomiya के काउंसलर Akiyo Tanaka ने कहा कि स्कूल में इस तरह की जांच से छात्राएं सहमी हुई हैं। कम उम्र में बच्चे अपनी बॉडी के बारे में बात करने में असहज होते हैं। मीडिया में इस मामले के तूल पकड़ने के बाद स्थानीय प्रशासन ने इस मामले में जांच के आदेश दिए हैं। इस पूरे मामले में मेडिकल एक्सपर्ट की राय ली जा रही है।
ये भी पढ़ें: चीन की जिस लैब से निकला था कोरोना, उसी से लीक हुआ एक और जानलेवा वायरस!
संबंधित खबरें
माइक्रोसॉफ्ट ने 60,000 कर्मचारियों को दिया नौकरी छोड़ने का ऑफर
3 hrs agoमिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच तेहरान में जुटे 'मक्का पैक्ट' के दिग्गज
4 hrs agoक्या हैं अमेरिका के मिडटर्म इलेक्शन, क्यों कराए जाते और क्या पड़ेगा असर?
12 hrs agoनेतन्याहू फिर बनेंगे प्रधानमंत्री? जानें चुनावी रण में कौन-कौन दे रहा टक्कर
14 hrs agoकौन हैं 81 साल के लूला डा सिल्वा, जिन्हें चौथी बार मिली ब्राजील की सत्ता?
14 hrs agoसर्बिया में छात्रों ने बदली सत्ता! 14 साल बाद अलेक्जेंडर वुचिच हारे चुनाव
18 hrs agoभुवनेश्वर में दिखने लगा चक्रवात 'अर्नब' का असर, कई इलाकों में बारिश
19 hrs agoट्रंप के विरोधी लूला फिर बनेंगे ब्राजील के राष्ट्रपति, चौथी बार जीता चुनाव
19 hrs agoनेतन्याहू को इजरायल में चुनाव से पहले ईरान से किस बात का सता रहा डर?
1 day agoव्हाइट हाउस के रेनोवेशन पर ओबामा ने कसा तंज, ट्रंप को बताया क्रूर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines