---विज्ञापन---

दुनिया के सबसे ज्यादा सब्सक्राइबर्स वाले 5 Youtube Channel

Youtube: क्या आपने कभी सोचा है कि यूट्यूब पर सबसे ज्यादा सब्सक्राइबर्स वाले चैनल कौन से हैं? ये चैनल न सिर्फ मनोरंजन करते हैं, बल्कि लाखों दिलों पर राज करते हैं। चलिए, जानते हैं उन पांच चैनलों के बारे में जो यूट्यूब की दुनिया में सबसे आगे हैं।

Youtube: क्या आप जानते हैं कि यूट्यूब पर कुछ चैनल ऐसे हैं, जिनके सब्सक्राइबर इतने हैं कि आप सुनकर आप चौंक जाएंगे? इन चैनलों ने न केवल अपने अनोखे कंटेंट से दर्शकों का दिल जीता है, बल्कि इनकी लोकप्रियता आसमान छू रही है। इन चैनलों के पीछे की कहानी भी कम रोचक नहीं है। कुछ चैनल मजेदार वीडियो बनाते हैं, तो कुछ एजुकेशन और इंस्पिरेशन कंटेंट के लिए जाने जाते हैं। आइए जानते हैं दुनिया के सबसे ज्यादा सब्सक्राइबर्स वाले 5 यूट्यूब चैनलों के बारे में…

MrBeast

---विज्ञापन---

MrBeast (यूट्यूब का सबसे बड़ा चैनल)

MrBeast चैनल के पास यूट्यूब पर सबसे ज्यादा 327 मिलियन सब्सक्राइबर्स हैं, जो इस लिस्ट में टॉप पर है। MrBeast अपने क्रिएटिव और बड़े बजट के कंटेंट के लिए जाने जाते हैं। यही कारण है कि दुनियाभर में लोग इसे पसंद करते हैं।

T-Series

---विज्ञापन---

T-Series (भारत का नंबर 1 म्यूजिक चैनल)

T-Series चैनल 277 मिलियन सब्सक्राइबर्स के साथ यूट्यूब पर दूसरे नंबर पर है। यह चैनल भारत का सबसे बड़ा म्यूजिक चैनल है। T-Series ने यूट्यूब पर अपनी अलग पहचान बनाई है और दुनियाभर में इसके फैंस हैं।

Cocomelon

---विज्ञापन---

Cocomelon (बच्चों का पसंदीदा चैनल)

184 मिलियन सब्सक्राइबर्स के साथ Cocomelon तीसरे स्थान पर है। यह एक अमेरिकी चैनल है जो बच्चों के लिए इंटरैक्टिव और एजुकेशन वीडियो बनाता है। इसकी कलरफुल और अट्रैक्टिव एनीमेशन वीडियो बच्चों को बहुत पसंद आती हैं, और यह चैनल बच्चों के माता-पिता के बीच भी काफी लोकप्रिय है।

SET India

---विज्ञापन---

SET India (भारतीय टीवी शो का सबसे बड़ा चैनल)

SET India चैनल 179 मिलियन सब्सक्राइबर्स के साथ चौथे स्थान पर है। यह चैनल भारतीय टीवी शोज का घर है, जिसमें कॉमेडी, ड्रामा, और रियलिटी शो शामिल हैं। इसकी लोकप्रियता की वजह से यह भारत के साथ-साथ विदेशों में भी पसंद किया जाता है।

Kids Diana Show

---विज्ञापन---

Kids Diana Show (बच्चों का इंटरनेशनल चैनल)

127 मिलियन सब्सक्राइबर्स के साथ Kids Diana Show लिस्ट में पांचवे स्थान पर है। यह आइसलैंड का चैनल है, जिसमें बच्चों के मनोरंजन और सीखने के लिए वीडियो बनाए जाते हैं। Kids Diana Show में छोटे बच्चों के रोमांचक और मजेदार एक्टिविटी वीडियो होते हैं, जो इसे बच्चों का फेवरेट बनाते हैं।

First published on: Nov 04, 2024 11:09 PM

End of Article
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola