दुनिया में अरबपतियों की संख्या लगातार बढ़ रही है. टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, रियल एस्टेट और मैन्युफैक्चरिंग जैसे क्षेत्रों में तेजी से बढ़ती संपत्ति ने कई शहरों को ग्लोबल ट्रेजर के बड़े केंद्र के रूप में स्थापित कर दिया है. हाल ही में जारी ग्लोबल रैंकिंग में दुनिया के सबसे ज्यादा अरबपतियों वाले शहरों की लिस्ट सामने आई है, जिसमें अमेरिका, चीन, भारत और यूरोप के प्रमुख शहरों ने अपनी जगह बनाई है.
ये भी पढ़ें: इस देश में बीमार होने पर पहले दिन से देना होगा मेडिकल सर्टिफिकेट! सरकार ला रही ये नियम
दुनिया के टॉप-5 अरबपति शहर
- न्यूयॉर्क (अमेरिका)
न्यूयॉर्क दुनिया का सबसे बड़ा अरबपति शहर बना हुआ है. यहां सबसे ज्यादा अरबपति रहते हैं. वॉल स्ट्रीट, बड़े निवेश संस्थान, टेक कंपनियां और ग्लोबल बिजनेस इस शहर को अमीरों की पहली पसंद बनाते हैं. - मॉस्को (रूस)
रूस की राजधानी मॉस्को दूसरे नंबर पर है. ऊर्जा, धातु, खनन और औद्योगिक कारोबार से जुड़े कई बड़े उद्योगपति यहीं रहते हैं, जिसके कारण ये शहर अरबपतियों का बड़ा केंद्र बना हुआ है. - हांगकांग
हांगकांग एशिया के सबसे बड़े वित्तीय केंद्रों में गिना जाता है. यहां रियल एस्टेट, बैंकिंग और अंतरराष्ट्रीय निवेश के कारण बड़ी संख्या में अरबपति रहते हैं. - लंदन (ब्रिटेन)
यूरोप का प्रमुख वित्तीय शहर लंदन इस सूची में चौथे स्थान पर है. बैंकिंग, फाइनेंस, लग्जरी बिजनेस और वैश्विक निवेश के चलते यह शहर लंबे समय से दुनिया के सबसे अमीर शहरों में शामिल रहा है. - बीजिंग (चीन)
चीन की राजधानी बीजिंग पांचवें स्थान पर है. टेक्नोलॉजी, ई-कॉमर्स, मैन्युफैक्चरिंग और इंटरनेट कंपनियों की सफलता ने यहां अरबपतियों की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी की है.
भारत का कितना प्रतिनिधित्व?
भारत की आर्थिक राजधानी मुंबई और राजधानी दिल्ली ग्लोबल लिस्ट में तेजी से आगे बढ़ रही है. दुनिया के प्रमुख अरबपति शहरों में अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज करा चुकी है. . दिल्ली में दुनिया के 63 अरबपति रहते हैं. कई वैश्विक रिपोर्टों में मुंबई को टॉप 10 अरबपति शहरों में जगह मिली है. मुंबई ने यूरोप की फैशल कैपिटल कहे जाने वाले पेरिस को इस रेस में पीछे छोड़ दिया है.
ये भी पढ़ें: Explainer: क्या है ‘AI फॉर गुड ग्लोबल कमीशन’, भारत समेत ग्लोबल साउथ पर क्या होगा असर?
संबंधित खबरें
अमेरिका में डेमोक्रेटिक पार्टी की बड़ी जीत, दोनों सदनों में बहुमत हासिल
1 hr agoअमेरिका मिडटर्म चुनाव में ट्रंप ने क्यों मानी हार? 5 बड़े कारण
2 hrs agoपाकिस्तान में 7000 रुपये का हुआ 12KG गैस सिलेंडर! खाने के लाले पड़े
3 hrs ago'मैं बैलेट पेपर पर होता...', मिडटर्म चुनाव नतीजों के बीच ट्रंप का पहला बयान
4 hrs agoकौन हैं भारतीय मूल की पिया डांडिया? जो US मिडटर्म चुनाव में जीतीं
6 hrs agoNASA एस्ट्रोनॉट अनिल मेनन ने स्पेस से US मिडटर्म में डाला वोट
7 hrs agoLIVE: रियाद एयरपोर्ट पर हूतियों के हमले में घायल दूसरे भारतीय ने तोड़ा दम
7 hrs ago'डोनाल्ड ट्रंप को हम मार डालेंगे', ईरान की होर्डिंग-पेटिंग लगाकर खुली धमकी
7 hrs agoडोनाल्ड ट्रंप का इजरायल को झटका, 4 अरब डॉलर की मदद की बंद, जानें क्यों?
7 hrs agoUS मिडटर्म इलेक्शन में ट्रंप की रिपब्लिकन पिछड़ी, डेमोक्रेट्स को बहुमत
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines