Times 100 Most Influential People Latest List: टाइम ने बुधवार को दुनिया के 100 प्रभावशाली लोगों की लिस्ट जारी कर दी। इस लिस्ट में आठ भारतीयों को जगह मिली है। बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट, ओलंपियन साक्षी मलिक, भारतीय मूल के अभिनेता देव पटेल, माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्या नडेला का नाम लिस्ट में शामिल है। वहीं, विश्व बैंक के अध्यक्ष अजय बंगा को भी लिस्ट में शामिल किया गया है। अमेरिकी ऊर्जा विभाग के ऋण कार्यक्रम कार्यालय के निदेशक जिगर शाह और येल यूनिवर्सिटी के खगोल विज्ञान और भौतिकी के प्रोफेसर प्रियवंदा नटराजन का नाम भी लिस्ट में शामिल है। भारतीय मूल के रेस्टोरेंट ऑनर अस्मा खान ने भी प्रभावशाली लोगों की लिस्ट में जगह बनाई है।
अपनी एक्टिंग से आलिया ने मनवाया लोहा
मशहूर डायरेक्टर, प्रोड्यूसर और राइटर टॉम हार्पर ने आलिया भट्ट को दशक की टैलेंटेड एक्ट्रेस बताया है। कहा है कि वे अपनी एक्टिंग के कारण भारत ही नहीं, दुनिया भर में सराही गई हैं। वे बिजनेसवुमेन होने के साथ दयालु भी हैं। जो ईमानदारी से अपना काम करती हैं। जमीन से जुड़ी कलाकार होने के कारण वे स्पष्टवादिता और सेंसेटेविटी सभी भूमिकाओं में फिट बैठती हैं। यही खूबी उनको इंटरनेशनल स्टार बनाती है। गौरतलब है कि हार्पर आलिया को अपनी फिल्म हार्ट ऑफ स्टोन में डायरेक्शन दे चुके हैं।
यह भी पढ़ें: मथुरा की बेटी ने लड्डू गोपाल संग लिए सात फेरे, ग्वालियर गई बारात और धूमधाम से शादी
देव पटेल का नाम शामिल होने पर ऑस्कर नोमिनेटेड एक्टर डेनियल कालूया ने प्रतिक्रिया दी है। देव जब भी स्क्रीन पर आते हैं। लोग उनकी एक्टिंग को नजरअंदाज नहीं कर पाते। भले ही वे अच्छा या बुरा कोई रोल निभा रहे हों। मंकीमैन में उनका प्रदर्शन सराहनीय था। जिसमें सहानुभूति, उग्रता जैसे भाव एक साथ दिखे। मंकीमैन उनकी अविश्वसनीय निर्देशित फिल्म है। माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ नडेला पर टाइम ने कहा कि वे उनके भविष्य को लेकर अच्छे मेकर रहे हैं। ओपनएआई में निवेश वाकई नडेला का इंसानों को सशक्त बनाने वाला कदम है। टेक्नीक के दुरुपयोग को लेकर उनकी चिंता जायज है।
साक्षी मलिक को मिली खूब सराहना
प्रभावशाली लोगों में शामिल होने पर ऑस्कर नोमिनेटेड डॉक्यूमेंट्री फिल्म निर्माता पाहुजा ने साक्षी मलिक की तारीफ की है। उन्होंने कहा कि साक्षी का छोटा सा विरोध सालभर में ही एक अभूतपूर्व लड़ाई में बदल गया। जिसको दुनियाभर से भी समर्थन मिला। वे भारत की सबसे प्रसिद्ध पहलवान हैं। जिन्होंने भारतीय कुश्ती महासंघ के प्रमुख बृज भूषण सिंह की तत्काल गिरफ्तारी और इस्तीफे की मांग को लेकर लगातार प्रदर्शन किया था। इसके अलावा विश्व बैंक के अध्यक्ष अजय बंगा, अमेरिकी सरकार के अधिकारी जिगर शाह, महिला व्यवसायी अस्मा खान, प्रियंवदा नटराजन का नाम प्रभावशाली लोगों की लिस्ट में है।
संबंधित खबरें
ट्रंप की हार का भारत पर क्या होगा असर? ट्रेड डील से वीजा तक जानें सबकुछ
1 hr agoमिडटर्म चुनाव में कैसा रहा भारतीय मूल के नेताओं का प्रदर्शन, किसकी हुई जीत?
1 hr agoअमेरिका में डेमोक्रेटिक पार्टी की बड़ी जीत, दोनों सदनों में बहुमत हासिल
2 hrs agoअमेरिका मिडटर्म चुनाव में ट्रंप ने क्यों मानी हार? 5 बड़े कारण
3 hrs agoपाकिस्तान में 7000 रुपये का हुआ 12KG गैस सिलेंडर! खाने के लाले पड़े
4 hrs ago'मैं बैलेट पेपर पर होता...', मिडटर्म चुनाव नतीजों के बीच ट्रंप का पहला बयान
6 hrs agoकौन हैं भारतीय मूल की पिया डांडिया? जो US मिडटर्म चुनाव में जीतीं
7 hrs agoNASA एस्ट्रोनॉट अनिल मेनन ने स्पेस से US मिडटर्म में डाला वोट
8 hrs agoLIVE: रियाद एयरपोर्ट पर हूतियों के हमले में घायल दूसरे भारतीय ने तोड़ा दम
8 hrs ago'डोनाल्ड ट्रंप को हम मार डालेंगे', ईरान की होर्डिंग-पेटिंग लगाकर खुली धमकी
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines