TikTok Ban New Update: अमेरिका में टिकटॉक पर लगा बैन हटेगा या नहीं, इस पर राष्ट्रपति ट्रंप ने नया अपडेट दिया है. न्यू जर्सी में पत्रकारों से बात करते हुए राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि उन्हें नहीं पता कि टिकटॉक से बैन हटाया जाएगा या नहीं हटाया जाएगा या इस पर बैन की समयसीमा आगे बढ़ाई जाएगी. तीनों मामलों में वह चीन पर निर्भर करेगा, लेकिन वे चीन के साथ टिकटॉक को लेकर प्रस्तावित समझौते की समयसीमा को खत्म कर सकते हैं, यानी समयसीमा आगे नहीं बढ़ाएंगे.
Tik Tok पर केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दिया बड़ा जवाब, कुछ दिन पहले बैन हटने की हुए थी चर्चा
3 बार बढ़ाई चुकी है बैन की समयसीमा
राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि टिकटॉक पर बैन की समयसीमा 17 सितंबर को खत्म हो रही है. अब तक 3 बार समयसीमा बढ़ाई जा चुकी है. पहले जनवरी, फिर अप्रैल और फिर जून में बढ़ाई गई थी. अमेरिका ने टिकटॉक की मूल कंपनी बाइटडांस को जनवरी 2025 तक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को अमेरिका को बेचने या बंद करने का समय दिया था. उनके पास टिकटॉक ऐप के अमेरिकी खरीदार हैं. अगर चीन कंपनी को बेचने को तैयार है तो वे बिजनेस डील करने का समय दे सकते हैं.
सरासर झूठ है! टिकटॉक नहीं हुआ भारत में अनब्लॉक, केंद्र सरकार ने दिया बड़ा अपडेट
ऐप क्यों खरीदना चाहता है अमेरिका?
बता दें कि अमेरिका समेत दुनियाभर के नौजवान टिकटॉक मोबाइल ऐप को पसंद करते हैं. अपने देश के युवाओं को खुश करने के लिए राष्ट्रपति ट्रंप इस ऐप को खरीदना चाहते हैं. दूसरा, उन्हें डर है कि अगर चीन की ऐप को अमेरिका में इस्तेमाल करने की परमिशन देते हैं तो राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरा है. अमेरिका की जासूसी होने की आशंका है. अमेरिका के नौजवानों का निजी डेटा लीक करके उन्हें ब्लैकमेल कर सकता है. इस ऐप ने ही साल 2024 के राष्ट्रपति चुनाव में युवाओं तक पहुंच बनाने में मदद की थी, इसलिए वे ऐप को खरीदकर अमेरिकी ऐप बनाना चाहते हैं.
TikTok सेक्स शो से कर रहा 70% तक कमाई, रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा
बता दें कि राष्ट्रपति ट्रंप टिकटॉक की मूल कंपनी बाइटडांस को चेतावनी दे चुके हैं कि अगर कंपनी को अमेरिका को नहीं बेचा गया तो वे अमेरिका में टिकटॉक को पूरी तरह प्रतिबंधित कर देंगे. मोबाइल ऐप को सभी स्टोर्स से हटवा देंगे. ऐप के पुराने वर्जन को अपडेट नहीं किया जाएगा.
संबंधित खबरें
नेतन्याहू को इजरायल में चुनाव से पहले ईरान से किस बात का सता रहा डर?
2 hrs agoव्हाइट हाउस के रेनोवेशन पर ओबामा ने कसा तंज, ट्रंप को बताया क्रूर
11 hrs agoअमेरिका के फ्लोरिडा में अंधाधुंध फायरिंग, 6 नाबालिग समेत 12 लोग गंभीर घायल
12 hrs ago'झूठ बोल रहा है सऊदी अरब', मक्का-मदीना पर हमले से हूतियों का इनकार
14 hrs ago'कश्मीर से अवैध कब्जा हटाएं', भारत ने UN में पाकिस्तान को लताड़ा
15 hrs agoभूकंप से कांपी जापान की धरती, 6.3 रही तीव्रता, बोनिल आइलैंड में लगे तेज झटक
16 hrs agoसऊदी अरब के कई ठिकानों पर हूती का बड़ा हमला, IndiGo-अकासा की उड़ानें रद्द
1 day agoफ्रांस में हालात हुए बेकाबू, सड़कों पर उतरे 100000 से अधिक प्रदर्शनकारी
1 day agoदिल्ली ब्रिक्स फोरम से ईरान के स्पीकर मोहम्मद बागेर ने क्यों किया किनारा?
1 day agoपाकिस्तान में महंगाई की मार! कंगाली के हालात में 7 हजार रुपये हुआ सिलेंडर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines