हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

तिब्बत में भूकंप से 16 लोगों की मौत, 45 से ज्यादा घायल और 340 घर तबाह; 7 की तीव्रता वाले झटकों ने मचाया हड़कंप

तिब्बत में बीती रात आए भूकंप ने भयंकर तबाही मचाई है. अचानक आए भूकंप से इतने जोरदार झटके लगे कि लोगों की जान चली गई और हजारों लोगों से उनका आशियाना छिन गया. कई लोग बुरी तरह घायल भी हुए हैं और उनकी हालत नाजुक बनी हुई है.

विज्ञापन
तिब्बत में भूकंप के झटके लगने के बाद लोगों में हड़कंप मच गया था. CREDIT: SCREENGRAB

पठारी देश तिब्बत में आए जोरदार भूकंप ने भयंकर तबाही मचाई है. रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 7 रही, जिसके झटके भयानक तरीके से लगे. भूकंप ने करीब 16 लोगों की जान ली है और 45 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं, जिनमें से कई लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है. सबसे ज्यादा नुकसान नागकू शहर में हुआ है, जहां भूकंप से करीब 340 घर ढह गए और लोग बेघर हो गए. राहत और बचाव दलों ने फील्ड में उतरकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया. मृतकों के शव अस्पताल पहुंचाए गए और घायलों को अस्पताल में भर्ती करा उनका उपचार कराया गया. विस्थापितों के लिए टेंट लगाए गए हैं.

भूकंप आने के बाद कई इलाकों में बिजली ठप

नागकू प्रशासन के अधिकारियों ने नुकसान की पुष्टि की है और बताया कि भूकंप से कई घर ढह गए, जिसके मलबे में फंसे लोगों के रेस्क्यू किया गया है. भूकंप प्रभावित लोगों को सुरक्षित जगहों पर पुलिस और दमकल वाहनों की मदद से शिफ्ट किया गया है. भूकंप के झटके नागकू के अलावा बाकेन, कमदो और न्यिंगची शहरों में भी महसूस हुए. वहीं भूकंप से इन इलाकों में बिजली ठप हो गई और चट्टानें गिरने से सड़कें बंद हो गईं. इसलिए भूकंप से प्रभाावित ऊंचाई वाले इलाकों में राहत कर्मियों को पहुंचने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी. लेकिन कठिनाइयों के बावजूद बचाव दल मौके पर पहुंचे.

भूकंप आने के बाद लोगों में दहशत का माहौल

अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) के अनुसार, भूकंप का केंद्र राजधानी ल्हासा के नागकू शहर से 191 किलोमीटर दूर पूर्व-उत्तर-पूर्व दिशा में बाकेन काउंटी में 18 किलोमीटर की गहराई में मिला. भूंकप स्थानीय समय के अनुसार रात करीब साढ़े 10 बजे आया था, जिससे लोगों में अफरा-तफरी मच गई थी. यह भूकंप पिछले 5 साल में तिब्बत में आया सबसे बड़ा भूकंप था. अगस्त में नेपाल-चीन बॉर्डर के पहाड़ी इलाकों में आई जलप्रलय ने तिब्बत में 1400 से ज्यादा लोगों की जान ली थी. 2023 में चीन के पास के पहाड़ी प्रांत गांसू में 6.2 तीव्रता का भूकंप आया था, जिससे 120 लोगों की मौत हुई थी.

विज्ञापन

तिब्बत में क्यों आते हैं भूकंप जो मचाते तबाही?

बता दें कि तिब्बत भारतीय और यूरेशियाई टेक्टोनिक प्लेटों पर बसा है. वैज्ञानिकों का अध्ययन कहता है कि 50 मिलियन वर्ष पहले भारतीय प्लेट उत्तर की ओर खिसकी थीं और यूरेशियाई प्लेट्स से टकराई थीं. आज भी दोनों प्लेट्स आपस में टकरा रही हैं और हर साल 50-60 मिमी की स्पीड से भारतीय प्लेट्स यूरेशियन प्लेट्स के नीचे धंस रही हैं, जिसके चलते घर्षण होने से तनाव पैदा होता है और तरंगें निकलती हैं, जो धरती की तरफ भूकंप के रूप में आती हैं.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola