Pakistan: पाकिस्तान की कंगाली अब सेना दूर करेगी। सेना प्रमुख असीम मुनीर ने विदेशी कर्ज पर निर्भरता को खत्म करने के लिए देश को आत्मनिर्भर बनाने की बात कही है। उन्होंने सोमवार को खानेवाल मॉडल कृषि फार्म के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि पाकिस्तान एक गौरवान्वित, उत्साही और प्रतिभाशाली राष्ट्र है। सभी पाकिस्तानियो को भिखारी का कटोरा फेंक देना चाहिए।
सेना प्रमुख ने यह भी कहा कि अल्लाह ने पाकिस्तान को सभी रहमतों से नवाजा है और दुनिया की कोई भी ताकत देश की प्रगति को नहीं रोक सकती। देश मां की तरह होती है। लोगों और देश के बीच का रिश्ता प्यार और सम्मान का होता है। उन्होंने कहा कि सुरक्षा और अर्थव्यवस्था एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं और एक-दूसरे के लिए जरूरी हैं।
देश कृषि क्रांति का बनेगा गवाह
जनरल मुनीर ने कहा कि पाकिस्तानी सेना को अपने राष्ट्र की सेवा करने पर गर्व है। उन्होंने कहा कि सेना को अपनी ताकत लोगों से मिलती है और लोगों को सेना से ताकत मिलती है। उन्होंने वादा किया कि जब तक पाकिस्तान मौजूदा संकट से बाहर नहीं निकल जाता, सेना चैन से नहीं बैठेगी। मॉडल फार्म के बारे में बोलते हुए उन्होंने कहा कि देश एक कृषि क्रांति का गवाह बनेगा।
उन्होंने कहा कि छोटे किसानों को लाभ पहुंचाने और हरित पहल का दायरा फैलाने के लिए आधुनिक मानकों के अनुरूप देश भर में मॉडल फार्म स्थापित किए जाएंगे।
चीन से कर्ज लेने को तैयार पाक
पाकिस्तान को चीन से एक और ऋण मिलने की तैयारी है। प्रधान मंत्री शहबाज शरीफ ने हाल ही में कहा था कि पाकिस्तान को आईएमएफ सौदे के आधार पर देश के विदेशी मुद्रा भंडार को बढ़ाने में मदद करने के लिए अपने सहयोगी चीन से अतिरिक्त 600 मिलियन अमरीकी डालर का ऋण प्राप्त हुआ है।
अकेले चीन का 2.07 बिलियन कर्जदार पाकिस्तान
जियो न्यूज के अनुसार, जुलाई में पाकिस्तान सरकार का कर्ज बढ़कर 2.44 बिलियन अमेरिकी डॉलर हो गया है। जिसमें अकेले चीन का 2.07 बिलियन अमेरिकी डॉलर का गैर-गारंटी वाला कर्ज भी शामिल है।
यह भी पढ़ें: पाकिस्तान के पूर्व PM इमरान खान कल होंगे गिरफ्तार!, चुनाव आयोग ने जारी कर दिया फरमान
संबंधित खबरें
'मैंने 8 युद्ध खत्म कराए' ट्रंप ने फिर ठोकी नोबेल पीस प्राइज की दावेदारी
32 mins agoनक्शे से ईरान को मिटाने के चक्कर में US को करोड़ों का नुकसान!
11 hrs agoकेमिस्ट्री के क्षेत्र में नोबेल अवार्ड का ऐलान, हेनरी व केंसो सोई को सम्मान
15 hrs agoकीव समेत 12 इलाकों पर रूस ने किया मिसाइल अटैक, 4 बच्चों समेत 19 की मौत
15 hrs agoरूस के ब्लैक सी में ऊंची लपटें देख मचा हड़कंप, बाल-बाल बचे 23 भारतीय
22 hrs ago'फ्रांस पर कब्जा करना चाहता है इस्लाम', डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा
23 hrs agoझारखंड सीएम हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन
1 day agoकोरोना वायरस या प्लेग... साइबेरिया में कौन-सा संक्रमण फैला? क्या कहता WHO
1 day agoफ्लाईदुबई विमान हादसे में कितनी गंभीर थी मच्छार की चोट? हुई इमरजेंसी सर्जरी
1 day agoब्राजील के चुनाव में फंसा पेंच, क्या है 'रनऑफ' प्रक्रिया जिसमें होगा फैसला?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines