पेरिस में हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. शुक्रवार को पेरिस के अलग-अलग मेट्रो स्टेशन पर एक अज्ञात हमलावर ने 3 महिलाओं पर चाकू से हमला किया, जिससे यात्रियों में दहशत फैल गई. यूरो न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, फ्रांस के अधिकारियों ने बताया कि मेट्रो लाइन 3 पर ये हमले कुछ ही समय के अंतराल में हुए. गनीमत ये रही कि इन हमलों में किसी की जान नहीं गई. हमले के बाद आरोपी भागने की फिराक में था, लेकिन पुलिस ने उसे धर दबोचा.
ये भी पढ़ें: फ्रांस के राष्ट्रपति के घर से लाखों के बर्तन चोरी, ऑनलाइन की जा रही थी नीलामी, पुलिस ने 3 को दबोचा
क्या है पूरा मामला?
जानकारी के मुताबिक, एक अनजान शख्स ने शुक्रवार शाम करीब 4 बजे आर्ट्स एट मेटियर्स और ओपेरा स्टेशनों पर तीन महिलाओं पर चाकू से हमला किया. अचानक हुए अटैक में तीनों घायल हो गईं, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया. फिलहाल तीनों पीड़िता की हालत ठीक बताई जा रही है. पेरिस सार्वजनिक परिवहन संचालक (RATP) ने बताया कि फायरब्रिगेड कर्मचारी तुरंत स्टेशनों पर पहुंच गए. पुलिस टीमों ने इलाके को सुरक्षित कर लिया. मेट्रो स्टेशन पर हुए हमले से यात्रियों में दहशत का माहौल है. यात्रियों को आश्वस्त करने के लिए मेट्रो लाइन पर और भी सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया गया.
पकड़ा गया हमलावर
हमले की जानकारी मिलते ही पुलिस तुरंत तफ्तीश में जुट गई. पुलिस ने मेट्रो स्टेशनों के सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल लोकेशन की मदद से संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया. शुरुआती जांच में पता चला है कि हमलावर फ्रांसीसी मूल का नहीं है. पिछले कुछ महीनों में फ्रांस में ऐसी कई घटनाएं सामने आई हैं, जिसने इमिग्रेशन को लेकर बहस तेज कर दी है.
संबंधित खबरें
सऊदी अरब के कई ठिकानों पर हूती का बड़ा हमला, IndiGo-अकासा की उड़ानें रद्द
2 hrs agoफ्रांस में हालात हुए बेकाबू, सड़कों पर उतरे 100000 से अधिक प्रदर्शनकारी
3 hrs agoदिल्ली ब्रिक्स फोरम से ईरान के स्पीकर मोहम्मद बागेर ने क्यों किया किनारा?
6 hrs agoपाकिस्तान में महंगाई की मार! कंगाली के हालात में 7 हजार रुपये हुआ सिलेंडर
8 hrs agoहवा में आपस में टकराए फिलीपींस मिलिट्री के 2 प्लेन, 4 पायलटों की मौत; कैमरे
11 hrs agoईरान की जेल में कैद 'डोनाल्ड ट्रंप'! तेहरान ने उड़ाया US प्रेसिडेंट का मजाक
12 hrs ago'परमाणु हथियार, AI सिस्टम', किम जोंग बनाएंगे दुनिया की सबसे ताकतवर सेना
14 hrs ago'वो UFO और एलियंस थे', अमेरिका का दुनिया के सामने फिर चौंकाने वाला खुलासा
15 hrs agoना मिसाइल, ना ड्रोन... हूतियों ने सऊदी अरब के खिलाफ निकाला नया 'हथियार'!
15 hrs agoछात्र ने लिखा था धमकी वाला पत्र, दिल्ली पुलिस ने किया खुलासा
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines