Three Palestinian College Students Shot in US: इजराइल-हमास के बीच पिछले 50 दिनों से चल रहे संघर्ष के बीच 10 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि लाखों लोग घायल हैं। अमेरिका ने इस संघर्ष में इजराइल का खुलकर समर्थन किया है। इस बीच दूसरे देशों में हेट क्राइम भी बढ़ते जा रहे हैं। अमेरिका के वर्मोंट के बर्लिंगटन शहर में तीन फिलिस्तीनी कॉलेज छात्रों की गोली मारकर हत्या करने की खबर सामने आई है।
सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, छात्र थैंक्सगिविंग हॉलीडे के लिए बर्लिंगटन में एक रिश्तेदार से मिलने के बाद प्रॉस्पेक्ट स्ट्रीट पर घूम रहे थे, तभी एक श्वेत नागरिक ने अपनी हैंडगन से उन्हें गोली मार दी। रिपोर्ट के अनुसार, रविवार को पुलिस ने बयान जारी कर बताया कि पीड़ितों में दो अमेरिकी नागरिक और एक लीगल रेजिडेंट है। गोली लगने के बाद उन्हें वर्मोंट मेडिकल सेंटर ले जाया गया।
पुलिस ने अपनी विज्ञप्ति में कहा- “दो की हालत स्थिर है, जबकि एक को अधिक गंभीर चोटें आई हैं।” पुलिस ने आगे कहा- “बिना कुछ बोले उसने पिस्तौल से कम से कम चार गोलियां चलाईं और वह पैदल ही भाग गया।”
जानकारी के अनुसार, दो छात्र पारंपरिक फिलिस्तीनी स्कार्फ ‘केफियेह’ पहने हुए थे। दो छात्रों को धड़ पर चोटें आईं, जबकि तीसरे को निचले अंगों में चोट लगीं। बर्लिंगटन पुलिस ने शूटिंग से बैलिस्टिक एविडेंस इकट्ठा किए हैं, जिन्हें डेटाबेस में जमा किया जाएगा। एफबीआई ने रविवार को कहा कि वह घटना की जांच के लिए तैयार है। हालांकि अभी तक शूटर की पहचान नहीं की गई है। पुलिस विभाग इस अपराध की जांच के शुरुआती चरण में है।
इस बीच, इंस्टीट्यूट फॉर मिडिल ईस्ट अंडरस्टैंडिंग ने एक बयान जारी किया और पीड़ितों की पहचान रोड आइलैंड में ब्राउन यूनिवर्सिटी के छात्र हिशाम अवतानी, पेनसिल्वेनिया के हैवरफोर्ड के छात्र किन्नन अब्दालहामिद और ट्रिनिटी कॉलेज के छात्र तहसीन अहमद के रूप में की।
यह घटना पिछले कुछ हफ्तों में अमेरिका में बढ़े तनाव और हेट क्राइम के बीच हुई है। हमास ने 7 अक्टूबर को इजराइल पर पहला हमला किया था, जिसके जवाब में इजराइल ने गाजा पट्टी पर हवाई हमले किए थे। इससे पहले अक्टूबर में एक 6 साल के फिलिस्तीनी-अमेरिकी लड़के की उसके परिवार के मकान मालिक ने चाकू मारकर हत्या कर दी थी। अधिकारियों ने इसे हेट क्राइम कहा था।
ये भी पढ़ें: Israel-Hamas War: हमास के वो टॉप 5 कमांडर, जिनको इजराइल कर चुका है ढेर
संबंधित खबरें
मिडटर्म चुनाव से पहले ट्रंप को बड़ा झटका! पॉपुलैरिटी को हुआ भारी नुकसान
1 hr agoऑस्ट्रेलियाई सांसद की हालत नाजुक, पीएम ने जताया हादसे पर संदेह
2 hrs agoईरान के नए रक्षा मंत्री अखलाघी कौन हैं? मिसाइल प्रोग्राम के मास्टरमाइंड!
4 hrs agoगाजा में तबाह हुआ था मकान, फिलिस्तीनी कुम्हार ने मिट्टी से बना दिया नया घर
4 hrs ago'पहला विश्व युद्ध, 109 साल, 35000 लोन', क्या है ब्रिटेन को दिए कर्ज का केस?
9 hrs agoतेल अवीव-वियना की फ्लाइट को बम की धमकी, बीच रास्ते हुई इमरजेंसी लैंडिंग
10 hrs agoLIVE: फ्रांस में हिंसा के बीच पीएम लेकोर्नू ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग
10 hrs agoपाकिस्तान ने ईरान से लगे दो बॉर्डर रूट किए बंद, LPG सप्लाई ठप होने की नौबत
20 hrs ago'देर ना हो जाए, बॉर्डर बंद करो...', फ्रांस हिंसा पर ट्रंप का बड़ा बयान
21 hrs agoईरान के नए रक्षा मंत्री ने ट्रंप को ललकारा, बोले-बम गिराया तो बख्शेंगे नहीं
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines