अमेरिका में तीन फिलिस्तीनी छात्रों की गोली मारकर हत्या, अंधाधुन फायरिंग कर पैदल भागा आरोपी

Three Palestinian College Students Shot in US: बर्लिंगटन शहर में तीन फिलिस्तीनी कॉलेज छात्रों की गोली मारकर हत्या करने की खबर सामने आई है।

Three Palestinian college students shot in US

Three Palestinian college students shot in US

Three Palestinian College Students Shot in US: इजराइल-हमास के बीच पिछले 50 दिनों से चल रहे संघर्ष के बीच 10 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि लाखों लोग घायल हैं। अमेरिका ने इस संघर्ष में इजराइल का खुलकर समर्थन किया है। इस बीच दूसरे देशों में हेट क्राइम भी बढ़ते जा रहे हैं। अमेरिका के वर्मोंट के बर्लिंगटन शहर में तीन फिलिस्तीनी कॉलेज छात्रों की गोली मारकर हत्या करने की खबर सामने आई है।

विज्ञापन

सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, छात्र थैंक्सगिविंग हॉलीडे के लिए बर्लिंगटन में एक रिश्तेदार से मिलने के बाद प्रॉस्पेक्ट स्ट्रीट पर घूम रहे थे, तभी एक श्वेत नागरिक ने अपनी हैंडगन से उन्हें गोली मार दी। रिपोर्ट के अनुसार, रविवार को पुलिस ने बयान जारी कर बताया कि पीड़ितों में दो अमेरिकी नागरिक और एक लीगल रेजिडेंट है। गोली लगने के बाद उन्हें वर्मोंट मेडिकल सेंटर ले जाया गया।

विज्ञापन

पुलिस ने अपनी विज्ञप्ति में कहा- “दो की हालत स्थिर है, जबकि एक को अधिक गंभीर चोटें आई हैं।” पुलिस ने आगे कहा- “बिना कुछ बोले उसने पिस्तौल से कम से कम चार गोलियां चलाईं और वह पैदल ही भाग गया।”

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, दो छात्र पारंपरिक फिलिस्तीनी स्कार्फ ‘केफियेह’ पहने हुए थे। दो छात्रों को धड़ पर चोटें आईं, जबकि तीसरे को निचले अंगों में चोट लगीं। बर्लिंगटन पुलिस ने शूटिंग से बैलिस्टिक एविडेंस इकट्ठा किए हैं, जिन्हें डेटाबेस में जमा किया जाएगा। एफबीआई ने रविवार को कहा कि वह घटना की जांच के लिए तैयार है। हालांकि अभी तक शूटर की पहचान नहीं की गई है। पुलिस विभाग इस अपराध की जांच के शुरुआती चरण में है।

इस बीच, इंस्टीट्यूट फॉर मिडिल ईस्ट अंडरस्टैंडिंग ने एक बयान जारी किया और पीड़ितों की पहचान रोड आइलैंड में ब्राउन यूनिवर्सिटी के छात्र हिशाम अवतानी, पेनसिल्वेनिया के हैवरफोर्ड के छात्र किन्नन अब्दालहामिद और ट्रिनिटी कॉलेज के छात्र तहसीन अहमद के रूप में की।

विज्ञापन

यह घटना पिछले कुछ हफ्तों में अमेरिका में बढ़े तनाव और हेट क्राइम के बीच हुई है। हमास ने 7 अक्टूबर को इजराइल पर पहला हमला किया था, जिसके जवाब में इजराइल ने गाजा पट्टी पर हवाई हमले किए थे। इससे पहले अक्टूबर में एक 6 साल के फिलिस्तीनी-अमेरिकी लड़के की उसके परिवार के मकान मालिक ने चाकू मारकर हत्या कर दी थी। अधिकारियों ने इसे हेट क्राइम कहा था।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ