Minor Boy Shoots Dead 3 People in Mall in Bangkok: थाईलैंड के बैंकॉक स्थित एक बड़े मॉल में मंगलवार को गोलीबारी की घटना से सनसनी फैल गई। इस गोलीबारी में चार लोगों की मौत हो गई है। उधर सुरक्षा कर्मियों ने गोलीबारी के आरोप में 14 साल के लड़के को गिफ्तार किया है। थाईलैंड के प्रधानमंत्री ने घटना पर दुख जताते हुए जांच के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन

सुरक्षाकर्मियों ने दबोचा हमलावर

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सोशल मीडिया पर दो तस्वीरें साझा की गई हैं। इन तस्वीरों में पुलिस कर्मियों ने एक युवा को फर्श पर लिटा रखा है। उसके हाथ पीछे की ओर मोड़ कर हथकड़ी लगाई जा रही है। उधर घटना के बाद बैंकॉक की जांच एजेंसियां छानबीन में जुट गई हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

पुलिस ने शेयर किया पोस्ट

रिपोर्ट में बताया गया है कि बैंकॉक के मेट्रोपॉलिटन पुलिस डिटेक्टिव डिपार्टमेंट ने फेसबुक पर सियाम पैरागॉन मॉल में आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर सूचना शेयर की है। इससे पहले वहां की केंद्रीय जांच ब्यूरो ने अपने फेसबुक पेज पर एक व्यक्ति की धुंधली तस्वीर पोस्ट की थी, जो खाकी कार्गो पैंट और बेसबॉल टोपी पहने हुए था।

पीएम ने जताया दुख

सोशल मीडिया पर असत्यापित वीडियो में अराजकता के दृश्य दिखाई दे रहे हैं। बच्चों समेत लोग मॉल के दरवाजे से बाहर भाग रहे हैं। सुरक्षा गार्डों उन्हें परिसर से बाहर जाने में मदद कर रहे हैं। घटना पर चिंता व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री श्रेथा थाविसिन ने कहा कि मुझे सियाम पैरागॉन में गोलीबारी की घटना की जानकारी है। मैंने पुलिस को जांच के आदेश दिए हैं। सार्वजनिक सुरक्षा को लेकर सबसे अधिक चिंतित हूं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ