Myanmar Earthquake: म्यांमार में एक के बाद एक भूकंप के तीन झटके लगे, जानें रिक्टर स्केल पर कितनी थी तीव्रता

Earthquake Tremors Felt In Bihar Many Districts

बिहार के कई जिलों में भूकंप के झटके लगे हैं।

विज्ञापन

Myanmar Earthquake: म्यांमार में एक के बाद एक भूकंप के तीन झटके लगे हैं। भूकंप से किसी तरह के नुकसान की फिलहाल कोई खबर नहीं है। बताया जा रहा है कि भूकंप का तीसरा झटका 4.5 तीव्रता का था। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) ने कहा कि म्यांमार में बैक-टू-बैक भूकंप आया। तीसरा झटका दूसरे झटके के 3 घंटे बाद आया था।

NCS के मुताबिक, भूकंप के तीसरा झटका म्यांमार से 174 किलोमीटर दूर बुधवार सुबह 05:43 पर आया। भूकंप की गहराई 48 किमी बताई गई। एनसीएस ने एक ट्वीट में कहा कि भूकंप की तीव्रता 4.5 रही थी। इससे पहले म्यांमार से 160 किलोमीटर दक्षिण में 4.2 तीव्रता वाला भूकंप का दूसरा झटका तड़के 02:52:08 पर लगा था। इसकी गहराई 10 किमी बताई गई।

विज्ञापन

रात 11 बजकर 56 मिनट पर लगा था पहला झटका

रिपोर्ट्स के मुताबिक, भूकंप का पहला झटका म्यांमार से 227 किलोमीटर दूर उत्तर में रात 11 बजकर 56 मिनट पर लगा था। एनसीएस ने एक बयान में कहा कि भूकंप की तीव्रता 4.4 था। इसकी गहराई 25 किमी थी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ