Thousands Lady Birds in Bedroom: फसलों को बर्बाद करने वाले लेडी बर्ड्स को लेकर आप कई खबरें पढ़ते होंगे। इन्हीं से जुड़ा एक मामला कैंब्रिजशायर के इकलटन से सामने आया, जहां इकलटन की 42 वर्षीय मार्गरेट यसकोम्बे नाम की एक महिला को एक सुबह उठते ही अपने घर में हजारों की संख्या में लेडी बर्ड्स को मौजूद पाया। उस महिला का कहना है कि उसके घर के अंदर मिलने वाले लेडी बर्ड्स की संख्या इतनी थी कि उसका घर में रहना मुश्किल हो गया और उसे घर छोड़ना पड़ा।
सुबह उठते ही कमरे ही हालत देखकर उड़े होश
कैंब्रिजशायर के इकलटन की 42 वर्षीय मार्गरेट यसकोम्बे ने मामले के लेकर बताया कि उसने लेडीबर्ड के झुंड को अपने बेडरूम की खिड़की पर देखा, जो कि कमरे के भीतक आने की कोशिश कर रहे थे। उसने बताया कि वह इन कीड़ों की वजह से एक दिन पहले दोपहर तकरीबन 3 बजे के आसपास अपने घर से निकल गई, लेकिन जब वह दो घंटे बाद अपने घर वापस लौटी तो उसे यह देखकर राहत मिली कि वे सभी कीड़े उसका कमरा छोड़कर चले गए थे। उसके बाद उसने बताया कि “उस रात तो सब ठीक रहा लेकिन जब वह सुबह उठी तो उसने अपने कमरे की खिड़की पर दोबारा से देखा। उसने कहा कि उस दौरान वह बहुत घबरा गई क्योंकि उसे अपनी पालतू बिल्ली को घर के अंदर लाना था और वह इसका तरिका सोच ही रही थी कि वे सभी कीडे उसपर टूट पड़े।
हजारों की संख्या में दिखे लेडी बर्ड्स
मार्गरेट यसकोम्बे ने बताया कि उसके कमरे में लेडी बर्ड्स की संख्या हजारों में थी। उसने अपने कमरे के बीतर के हालातों का जिक्र करते हुए बताया कि वे अंदर आते थे और एक कोने में रेंगते हुए वहां जमा हो जाते थे। इस दौरान उस जगह से बेहद दुर्गंध भी आती थी।
2016 में भी हुई थी ऐसी ही घटना
मार्गरेट यसकोम्बे का कहना है कि यह पहली बार नहीं है, जब उनके घर को इन कीड़ों ने निशाना बनाया हो। इसी तरह की एक घटना 2016 में हो चुकी है। बताया कि पास के खेत है, जिसके बेहद नजदीक उसका घर पड़ता है। लिहाजा, उसी खेत से लेडीबर्ड्स उसके घर में दाखिल होते हैं। उसने बताया कि आमतौर पर वह कीड़ों से परेशान नहीं होती, लेकिन इस बार की घटना ने उसे काफी परेशान कर दिया।
संबंधित खबरें
इजरायल में वोटों की गिनती पूरी, 'बीबी' को बहुमत नहीं; अरब दल बने 'किंगमेकर'
1 hr agoपाकिस्तान में बड़ा हादसा, एंबुलेंस में फटा ऑक्सीजन सिलेंडर; 10 लोगों की मौत
14 hrs agoइजरायल चुनाव में धांधली की जांच तेज, क्या नेतन्याहू बनाएंगे यूनिटी सरकार?
16 hrs agoयूक्रेन की ट्रेन पर रूस का ड्रोन हमला, 13 की मौत, प्लेटफॉर्म पर अफरा-तफरी
16 hrs agoसंकट में हैं 350000 जिंदगियां, सुपर अल नीनो से दुनिया में पड़ेगी भीषण गर्मी
19 hrs agoAmazon में किंडल और इको टीम से 250 कर्मचारियों की छंटनी, AI बना बड़ी वजह
21 hrs ago'पाकिस्तान से दोस्ती का अंजाम बुरा होगा', राजनाथ सिंह की अमेरिका को चेतावनी
21 hrs agoइजरायल में किसी को बहुमत नहीं, अरब पार्टियां बनीं किंगमेकर; अब क्या होगा?
22 hrs agoचीन में फूटा AI का बुलबुला, 4 महीने में स्वाहा हुए 40 लाख करोड़ रुपये
23 hrs agoLIVE: ओडिशा में लोगों को हवाई मार्ग से सुरक्षित निकालने का अभियान शुरू
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines