अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने साफ कहा है कि अमेरिका का ईरान में चल रहा सैन्य अभियान इराक युद्ध जैसा नहीं है और ना ही ये कोई अनंत युद्ध है. उन्होंने ये भी साफ किया कि अमेरिका का उद्देश्य ईरान में सरकार बदलना नहीं है. अमेरिकी रक्षा मंत्री ने पेंटागन में मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि ये इराक नहीं है. ये एक सीमित और तय उद्देश्य वाला अभियान है, अमेरिका किसी लंबे युद्ध में फंसने नहीं जा रहा. उनका कहना था कि इस ऑपरेशन का मकसद केवल अमेरिकी सुरक्षा और क्षेत्रीय स्थिरता को बनाए रखना है.
ये भी पढ़ें: ईरान ने ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’ में छठे जहाज पर दागी मिसाइलें, VIDEO में दिखा धुएं का गुबार; डेक पर मची चीख-पुकार
क्या है अमेरिका का असली उद्देश्य?
पीट हेगसेथ ने बताया कि अमेरिका का लक्ष्य ईरान की उन सैन्य क्षमताओं को कमजोर करना है, जो अमेरिका और उसके सहयोगी देशों के लिए खतरा बन सकती हैं. उन्होंने कहा कि ये कार्रवाई किसी देश पर कब्जा करने या उसकी राजनीति बदलने के लिए नहीं है. उनके मुताबिक, अमेरिका ने ये युद्ध शुरू नहीं किया, लेकिन अगर उसकी सुरक्षा पर खतरा आया तो वो कड़ा जवाब जरूर देगा. उन्होंने ये भी कहा कि अमेरिका अपने पुराने अनुभवों से सीख चुका है और इस बार रणनीति पूरी तरह अलग है.
इराक युद्ध से तुलना क्यों हो रही है?
दरअसल, इराक युद्ध कई सालों तक चला था और उसमें अमेरिका को भारी नुकसान उठाना पड़ा था. इसी वजह से दुनिया भर में ये सवाल उठ रहा है कि क्या ईरान में भी वही स्थिति बनेगी. लेकिन अमेरिकी रक्षा मंत्री ने इन आशंकाओं को खारिज करते हुए कहा कि ये ऑपरेशन सीमित समय और सीमित लक्ष्य के लिए है. उन्होंने कहा कि अमेरिका अब अनंत युद्धों की नीति में विश्वास नहीं करता. अभी तक अमेरिका ने साफ किया है कि जमीनी सैनिक भेजने की कोई योजना नहीं है. फिलहाल कार्रवाई हवाई और तकनीकी माध्यमों तक सीमित है. हालांकि, हालात बिगड़ने पर रणनीति में बदलाव से इनकार भी नहीं किया गया है.
ये भी पढ़ें: ‘मोदी जी हमें बचाइए…’, युद्ध की वजह से मिडिल ईस्ट में फंसे भारतीयों ने लगाई मदद की गुहार
संबंधित खबरें
अमेरिका के ऊपर रहस्यमयी चीज गिरा रहा था चाइनीज विमान, कैमरे में हुआ कैद
8 hrs ago'अगर डेमोक्रेट जीते तो...', ट्रंप ने बताया मिड-टर्म इलेक्शन के बाद का प्लान
10 hrs agoहोर्मुज खुलने में बस 2 दिन! ईरान ने डील के लिए US के सामने रखा नया प्रपोजल
11 hrs agoबांग्लादेश हिंसा में उछला शेख हसीना का नाम, क्या है मजदूरों की असल परेशानी?
11 hrs agoअमेरिकी मिडटर्म चुनाव में कौन-कौन किस्मत आजमा रहे भारतीय मूल के दिग्गज?
12 hrs agoकब आएगा अमेरिका के मिडटर्म इलेक्शन का रिजल्ट, कितनी सीटों पर होंगे चुनाव?
16 hrs agoईरान पर हमले का दबाव बना रहे नेतन्याहू? तेहरान ने भी दी बड़ी जंग की चेतावनी
19 hrs agoविशाखापत्तनम की रिफाइनरी में धमाके बाद लगी भीषण आग
22 hrs ago'दुनिया को आतंकवाद के स्पॉन्सर देश से बचाया', ट्रंप ने किस पर साधा निशाना?
22 hrs agoUS के फ्लोरिडा में भयानक विमान हादसा, 9 लोगों की मौके पर मौत
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines