News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Woman has had sex with more than 50 partners: हम अपनी सेक्सुअल लाइफ या अपने पार्टनर्स के बारे में आमतौर पर बात करने से कतराते हैं। दरअसल, इस बारे में बात करना समाज में सही नहीं समझा जाता है। बहरहाल, यहां हम आपको तीन ऐसी महिलाओं के बारे में बता रहे हैं। जिन्होंने अपनी सेक्स लाइफ के बारे में न्यूज वेबसाइट ‘डेली मेल’ को बताया कि उन्होंने कितने लोगों के साथ शारीरिक संबंध बनाए।
62 साल की डेबी नाम की महिला ने अपनी सेक्स लाइफ के बारे में बताया कि उन्होंने अपनी लाइफ में कई सारे लोगों के साथ संबंध बनाए हैं। जब उनकी उम्र 25 साल की थी, तब उन्होंने पहली बार किसी के साथ सेक्स किया था। इस बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें इस बात की बिलकुल भी शर्म नहीं है कि उनके कितने पार्टनर्स रहे हैं और उन्होंने उनके साथ सेक्स किया है। उन्होंने बताया कि किसी के कितने लवर रह चुके हैं, इस पर शर्म करने की जगह काश लोगों का पर्सपेक्टिव इस पर बात करने का होता।
डेबी ने आगे बताया कि आपकी पूरी जिंदगी में कितने लवर रह चुके हैं, ये बहुत सारे फैक्टर्स पर निर्भर करता है। किसी के साथ सेक्स करने के लिए परवरिश, सेक्स के लिए इच्छा, एडवेंचर्स और उत्सुकता जैसी चीजें मैटर करती हैं, कम या ज्यादा लोगों के साथ सोना किसी को अच्छा या बुरा नहीं बनाता है। अगर कोई ऐसा सोचता है, ये बिलकुल ही बकवास बात है। डेबी कहती है कि मैं एक ऐसे परिवार में पैदा हुई। जहां सेक्स को लेकर खुली आजादी थी, मेरे माता-पिता धार्मिक नहीं थे। इसके बावजूद मुझे सेक्स की बेसिक चीजों के बारे में नहीं बताया गया। हालांकि, मुझे अपने पेरेंट्स से एक चीज समझ में आई कि सेक्स एक ऐसी चीज है, जो हम प्यार भरे रिश्तों में करते हैं।
उन्होंने बताया कि मैं दो से चार साल तक के लंबे रिलेशनशिप में रही हूं। इस दौरान एक के बाद एक कई लोगों से रिलेशन बनते गए। जब मैंने पहली बार सेक्स किया था, उस समय मेरी उम्र 25 साल की थी। उस दौरान एक साल में मेरे छह लवर रह चुके थे और ये एक या दो महीने में खत्म हो जाते थे। उस समय में अपने समय का बहुत आनंद उठा रही थी, मुझे नए लवर बनाना और उनके साथ सेक्स करना बहुत पसंद था। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि मेरी 30 साल की उम्र में शादी हुई थी। मेरे पति और मेरे बीच इस चीज को लेकर कभी बात नहीं हुई कि इससे पहले तुम्हारे कितने लवर्स थे। हालांकि, हम दोनों की ये शादी 13 साल तक चली और उसके बाद हम दोनों अलग हो गए।
31 साल की ओलिविया ने अपने बारे में बताया कि उनकी उम्र 16 साल की थी, तब उन्होंने पहली बार किसी के साथ शारीरिक संबंध बनाए थे। उस दौरान मेरे एक साल में करीब तीन या चार पार्टनर्स थे। ये सब हमारे दोस्त के बीच आम था क्योंकि हम सभी बहुत समय से सिंगल थे।
इसके साथ ही उन्होंने पुरुषों पर टिप्पणी करते हुऐ कहा कि पुरुष अब से केवल यह नियंत्रित नहीं करना चाहते कि वे किसके साथ सोएं, बल्कि यह भी नियंत्रित करना चाहते हैं कि वह पहले किसके साथ सो चुकी है। यह असुरक्षा से उपजा है। पुरुष सोचते हैंं, ‘उसकी हिम्मत कैसे हुई कि वह ऐसे पुरुषों के साथ सोई है जो लंबे, अधिक फिट, अधिक आकर्षक और बेहतर सेक्स करने वाले हैं।’ क्या इससे कोई फर्क पड़ेगा यदि उसके कुछ पूर्व साथी पुरुष न होकर महिलाएं हों?
उन्होंने एक वाकया शेयर कर बताया कि जब हम पढ़ रहे थे तो हमारी क्लास की एक लड़की ने एक लड़के को डेयर दी की कि वह एक टाइम में जितनी अधिक महिलाओं के साथ सो सकता है, सोए और वह उतने पुरुषों के साथ सोएगी, जितनों के साथ वह सो सकती है। उसने माना कि संख्या समान होगी, भले ही हर कोई सोचता है कि पुरुष कभी भी सेक्स से पीछे नहीं हटते और महिलाएं हमेशा सेक्स के लिए ‘नहीं’ कहती हैं। उन्होंने बताया कि उनकी क्लास की लड़की 30 पुरुषों के साथ सोई। जबकि लड़का 26 महिलाओं के साथ सोया। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि वह अपने लवर्स की संख्या के लिए कभी माफी नहीं मांगेंगीं और जब उनके बच्चे होंगे और वो उनसे इस बारे में पूछेंगे तो वह उनसे झूठ नहीं बोलेंगीं।
44 साल की जारा ने बताया कि मैं ईमानदारी से कहूँ तो, कुछ साल पहले तक मुझे सच में अंदाजा नहीं था कि मेरे कितने लवर्स थे। लेकिन मैंने अपने एक फ्रेंड के साथ लिस्ट बनाई थी। तब हमने ये लिस्ट देखी तो हम हैरान रह गए। मैंने सोचा था कि वो भी उतने लोगों के साथ सोई होगी, जितने लोगों के साथ मैं सोई थी। हालांकि, नंबर इससे अलग निकले। मेरी दोस्त के 32 लवर्स थे और मेरे 50 से भी ज्यादा थे। मेरी दोस्त को मेरे सभी वन-नाइटर्स याद थे क्योंकि मेरे सबसे एक्टिव वर्षों के दौरान हमने एक साथ एक फ्लैट साझा किया था।
उन्होंने आगे बताया कि मैंने ऐसे काम किए जिन पर पुरुषों का बहुत अधिक ध्यान गया। इसके लिए मैंने एक क्लब में काम किया, कुछ समय के लिए डीजे रही। इसके अलावा कुछ समय तक स्विमवीयर की मॉडलिंग की।
न्यूज 24 पर पढ़ें दुनिया, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।