---विज्ञापन---

South Korea: हैमिल्टन होटल के पास शुरू हुई थी धक्का-मुक्की, संकरी गली में भीड़ बढ़ने से हुई घटना

अमित कसाना, सियोल: सियोल के हैलोवीन समारोह में हुई भगदड़ के बाद मरने वालों का हादसा लगातार बढ़ रहा है। अभी तक जहां 120 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। यह आंकड़ा आगे बढ़ भी सकता है। अभी तक की मीडिया रिपोर्ट की मानें तो साउथ कोरिया के सबसे पसंदीदा हैमिल्टन होटल के पास […]

अमित कसाना, सियोल: सियोल के हैलोवीन समारोह में हुई भगदड़ के बाद मरने वालों का हादसा लगातार बढ़ रहा है। अभी तक जहां 120 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। यह आंकड़ा आगे बढ़ भी सकता है। अभी तक की मीडिया रिपोर्ट की मानें तो साउथ कोरिया के सबसे पसंदीदा हैमिल्टन होटल के पास सबसे पहले धक्का-मुक्की शुरू हुई थी।

---विज्ञापन---

संकरी गली में भीड़ बढ़ने से यह घटना 

मीडियो रिपोर्ट्स की मानें तो होटल के आसपास लोगों की संख्या सैकड़ों में थी। यहां भीड़ को नियंत्रित करना मुश्किल हो रहा था। अचानक भीड़ पीछे से धक्का देने लगी। चूंकि भीड़ अधिक थी लोग आगे एक-दूसरे पर चढ़ने लगे। जिससे भगदड़ मच गई। चीख-पुकार के साथ लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। नेशनल फायर एजेंसी के एक अधिकारी चोई चेओन-सिक ने कहा कि इटावन लेसर जिले में एक संकरी गली में भीड़ बढ़ने से यह घटना हुई। जिसके बाद होटल के आसपास भगदड़ मच गई।

 

---विज्ञापन---

सियोल हैमिल्टन होटल के पास हुई भगदड़

 

कई लाख लोग सड़कों पर थे 

बताया जा रहा है कि हैलोवीन समारोह में कई लाख लोग सड़क पर थे। साल 2020 के बाद कोविड 19 के चलते यह समारोह नहीं हो रहा था। अब दो साल बाद फिर यह कार्यक्रम हुआ तो बड़ी संख्या पर लोग इसमें हिस्सा लेने सड़कों पर निकले। जानकारी के अनुसार पूरा इलाका छावनी में तब्दील था। सड़क पर करीब 500 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात थे। लेकिन जब भगदड़ हुई तो उसे नियंत्रित करना मुश्किल हो गया।

---विज्ञापन---

मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है

पुलिस लोगों से शांति व संयम बनाने की अपील करते ऐलान करती सुनी गई।  मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक पार्टी में भगदड़ मचने से कार्डियक अरेस्ट से पीड़ित करीब 50 लोगों को सीपीआर दिया गया। इमरजेंसी डिपार्टमेंट के अधिकारियों ने बताया कि 81 फोन ऐसे लोगों के आए जिन्हें सांस लेने में दिक्कत थी। दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति यून सुक येओल ने बयान जारी कर अधिकारियों से घायलों को बेहतर इलाज देने का निर्देश दिया है। साथ ही उत्सव स्थलों की सुरक्षा की समीक्षा करने को कहा है।

क्या होता हैलोवीन 

पश्चिमी देशों में हैलोविन फेस्टिवल मनाया जाता है। ऐसा माना जाता है कि ये फेस्टिवल पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए मनाया जाता है। इस दिन लोग डरवाना मेकअप करते हैं और डरवाने आउटफिट्स पहनते हैं। हैलोवीन की उत्पत्ति प्राचीन सेल्टिक त्योहार समहिन से हुई है। यह दिन सेल्टिक कैलेंडर का आखिरी दिन होता है। इसलिए सेल्टिक लोगों के बीच यह नए वर्ष की शुरुआत के रूप में मनाया जाता है। ईसाई समुदाय के लोग इस त्योहार को धूमधाम से मनाते हैं। हैलोवीन अमेरिका, इंग्लैंड और यूरोपियन देशों में मनाया जाता है, लेकिन इस त्योहार की शुरुआत आयरलैंड और स्कॉटलैंड से हुई थी।

First published on: Oct 30, 2022 12:39 AM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola