Israel hamas war : हमास-इजरायल युद्ध के बीच हिज़्बुल्लाह, हमास और इस्लामिक जिहाद के चीफ ने मीटिंग कर इजरायल को हराने का सीक्रेट प्लान बनाया है। इसके बाद से अंदाजा लगाया जा रहा है कि इजरायल और हमास के बीच युद्ध आगे ज्यादा उग्र हो सकता है। हिजबुल्लाह के बयान के अनुसार, लेबनान के हिज़बुल्लाह सशस्त्र समूह के प्रमुख ने हमास और इस्लामिक जिहाद के शीर्ष फ़िलिस्तीनी सशस्त्र समूह के नेताओं से मुलाकात की।
इस मुलाकात में इजरायल पर ‘पूर्ण जीत’ हासिल करने के लिए क्या करना चाहिए इसके बारे में चर्चा हुआ। हिजबुल्लाह ने बयान में स्थान का उल्लेख किए बिना कहा कि बुधवार की बैठक में हिजबुल्लाह के सैय्यद हसन नसरल्लाह, हमास के उप प्रमुख सालेह अल-अरौरी और इस्लामिक जिहाद प्रमुख ज़ियाद अल-नखला शामिल रहे।
यह भी पढ़ें : Israel Hamas War: गाजा के लोगों से इजराइल की मांग, कहा-अगर शांति से जीना चाहते हो तो…
मीटिंग में हमास लड़ाकों द्वारा इज़रायल पर 7 अक्टूबर के हमले में इज़रायल के 1,400 लोगों की मौत और जवाबी कार्रवाई में गाजा में 5,700 से अधिक लोगों के मारे जाने पर चर्चा हुई। 7 अक्टूबर के हमले के बाद से, हिज़्बुल्लाह की लेबनानी सीमा पर इज़रायली बलों के साथ रोज गोलीबारी हो रही है। लेबनानी समूह ने बुधवार को घोषणा की कि उसके दो और लड़ाके मारे गए हैं, जिससे संघर्ष की शुरुआत के बाद से उसके लड़ाकों की मौत की संख्या बढ़कर 40 हो गई है।
फिलिस्तीनी स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को कहा कि 305 बच्चों सहित 704 फ़िलिस्तीनी मारे गए, क्योंकि इज़राइल ने एन्क्लेव के खिलाफ अपनी आक्रामकता बढ़ा दी थी। फिलिस्तीनी स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि कब्जे वाले वेस्ट बैंक में इजरायली सेना के साथ झड़प में भी कम से कम 100 लोग मारे गए हैं।
इस आशंका के बीच कि संघर्ष पूरे मध्य पूर्व में फैल सकता है, इज़राइल की सेना ने कहा कि पड़ोसी देश से लॉन्च किए गए रॉकेटों के जवाब में उसके जेट विमानों ने सीरियाई सेना के बुनियादी ढांचे को भी निशाना बनाया है। सीरियाई राज्य समाचार एजेंसी (एसएएनए) ने एक सैन्य सूत्र का हवाला देते हुए कहा कि दक्षिण-पश्चिमी शहर डेरा के पास इजरायली हमले में आठ सैनिक मारे गए और सात घायल हो गए।
यह भी पढ़ें : हमास का हमदर्द बने तुर्की के राष्ट्रपति Erdogan, बोले- ‘ये आतंकी संगठन नहीं’
संबंधित खबरें
बांग्लादेश के ढाका और गाजीपुर में हिंसक झड़प, पुलिस चौकियों में तोड़फोड़
4 hrs agoकोविड काल में दुनिया की आलोचना से चीन का रुख हुआ सख्त: विक्रम मिसरी
8 hrs agoभारत समेत 56 देशों से माफी मांगने को ब्रिटेन तैयार, मुआवजा देने से इनकार
10 hrs agoनवंबर में भारत आ सकते हैं नेपाल के PM, किन मुद्दों पर होगी बात?
11 hrs agoभूकंप के भयानक झटकों से ईरान-जापान में दहशत, 5 और 6 रही तीव्रता
13 hrs ago'क्वाड चीन विरोधी नहीं', मार्को रुबियो ने भारत को लेकर भी कही बड़ी बात
23 hrs ago'हम तय करेंगे, युद्ध कब खत्म होगा...', खामेनेई ने US को दिया मुंहतोड़ जवाब
1 day agoआधी रात अफरा-तफरी, तख्तापलट का दावा... पोलैंड में सड़क पर क्यों उतरे लोग?
1 day agoकोई डोसा बना रहा, कोई मंदिर जा रहा... कैसे भारतीयों को लुभा रहे US कैंडिडेट
1 day agoहोर्मुज स्ट्रेट में एक और जहाज पर हमला, 27 भारतीय क्रू मेंबर्स थे सवार
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines