नीचे से जा रही थी ट्रेन, ऊपर से गिर गई विशालकाय क्रेन, थाईलैंड में 22 की मौत

हादसा, बुधवार सुबह नाखोन रत्चासिमा प्रांत के सिखियो जिले में हुआ. यह बैंकाक से करीब 230 किमी उत्तर-पूर्व में है. यह ट्रेन उबोन रत्चाथानी प्रांत की ओर जा रही थी.

Train Accident
विज्ञापन

थाईलैंड की राजधानी बैंकाक से उत्तर-पूर्व की ओर जा रही एक ट्रेन पर एक निर्माणाधीन क्रेन गिर गई. डिब्बों पर क्रेन गिरने से ट्रेन पटरी से उतर गई. इस भीषण हादसे में कम से कम 22 लोगों की मौत हो गई और 79 से ज्यादा लोग जख्मी हो गए. जख्मी लोगों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. आठ जख्मी लोगों की हालात गंभीर बताई जा रही है.

हादसा, बुधवार सुबह नाखोन रत्चासिमा प्रांत के सिखियो जिले में हुआ. यह बैंकाक से करीब 230 किमी उत्तर-पूर्व में है. यह ट्रेन उबोन रत्चाथानी प्रांत की ओर जा रही थी. ट्रेन में 195 लोग सवार थे.

विज्ञापन

थाईलैंड के उप प्रधानमंत्री और परिवहन मंत्री, फिपत रत्चाकितप्राकर्ण ने हादसे की पीछे की वजह की जांच के आदेश दे दिए हैं.

स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, रेल की पटरियों के ऊपर एक हाई-स्पीड रेल प्रोजेक्ट का काम चल रहा था. तभी वहां से गुजर रही एक ट्रेन पर अचानक क्रेन गिर गई. क्रेन, ट्रेन से टकरा गई, जिससे ट्रेन पटरी से उतर गई. ट्रेन में इसकी वजह से आग भी लग गई. आग को बुझा दिया गया है. फिलहाल फिलहाल बचाव कार्य जारी है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Arif Khan

Arif Khan

आरिफ खान मंसूरी न्यूज 24 में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. आरिफ को डिजिटल पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा अनुभव हैं. उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लगातार तीन लोकसभा चुनाव के अलावा पिछले 15 सालों में देशभर में हुए विधानसभा चुनावों की भी व्यापक कवरेज की है. न्यूज 24 से पहले उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की थी, यहां देश, दुनिया और पॉलिटिक्स की खबरों पर काम किया. आरिफ ने इसके बाद इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की हिंदी वेबसाइट जनसत्ता के साथ अपनी पारी शुरू की. इसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स की हिंदी न्यूज वेबसाइट लाइवहिंदुस्तान ज्वाइन कर लिया. लाइवहिंदुस्तान.कॉम के बाद वह एनडीटीवी ग्रुप के साथ जुड़ गए. एनडीटीवी में करीब छह साल तक काम करने के बाद न्यूज24 के साथ जुड़ गए. न्यूज24 में भी होमपेज की जिम्मेदारी संभालते हैं. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कला संकाय में स्नातक और मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है. आरिफ देश, विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरों के अलावा एक्सप्लेनर लिखने में भी माहिर हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ