US Election 2024: थाईलैंड के उस वायरल हिप्पो को तो आपने देखा ही होगा, उसी मू देंग हिप्पो ने अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के विजेता को लेकर भविष्यवाणी की है। मू देंग ने भविष्यवाणी की है कि रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप, डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार कमला हैरिस को हराकर अमेरिकी राष्ट्रपति का चुनाव जीत लेंगे।
मू देंग ने यह घोषणा 5 नवंबर को होने वाले चुनाव से पहले की है, दरअसल थाईलैंड स्थित खाओ खिवो ओपन जू में मू देंग को दो फ्रूट केक में से एक चुनने को कहा गया था और उसने ट्रंप वाला फ्रूट केक चुना। द इंडिपेंडेंट ने इसकी जानकारी दी है।
रिपोर्ट में कहा गया है कि मू देंग की भविष्यवाणी का ये वीडियो सोमवार को शूट किया गया है। जू कर्मियों ने मू देंग को दो तरबूत ऑफर किए थे, जिसमें से एक पर डोनाल्ड ट्रंप का नाम लिखा था और दूसरे पर कमला हैरिस का नाम था।
फुटेज में दिखता है कि मू देंग ने ट्रंप के नाम वाला तरबूज खाया, जबकि एक बड़े हिप्पो ने हैरिस के नाम वाला तरबूज खाया। मू देंग की ये भविष्यवाणी उस समय आई है, जब अमेरिकी चुनाव का रिजल्ट आने में कुछ ही दिनों का समय बचा है।
अमेरिकी चुनाव से जुड़े तमाम पोल सर्वे में ट्रंप और हैरिस के बीच कड़ी टक्कर दिखाई जा रही है। दोनों नेता आखिरी वक्त में स्विंग स्टेट्स में धुआंधार प्रचार करने पर फोकस किए हुए हैं।
ये भी पढ़ेंः America में कैसे होता है राष्ट्रपति का चुनाव? कम वोटों वाला भी हो सकता है विजेता
सोमवार तक अमेरिका में 78 लाख लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। हैरिस और ट्रंप का फोकस अब पेन्नसिल्वेनिया और मिशीगन जैसे राज्यों पर है। वहीं एरिजोना, नेवादा, विस्कॉन्सिन, नॉर्थ कैरोलाइना और जॉर्जिया में दोनों नेताओं के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है।
अमेरिकी चुनाव में जीत के लिए किसी भी कैंडिडेट को 270 इलेक्टोरल कॉलोज के वोट चाहिए होंगे।
संबंधित खबरें
LIVE: जयपुर में भीषण सड़क हादसा, बस-ट्रक की टक्कर में 3 की मौत
37 mins agoट्रंप की फिर बड़े हमले की धमकी, ईरान की इंटरनेट केबल काटने की चेतावनी
51 mins ago'11 विमान गिराए गए, फिर मैंने...', ट्रंप का फिर भारत-पाक जंग रुकवाने का राग
1 hr ago5 घंटे में 3 बार कांपी तिब्बत की धरती, चीन में भी लगे झटके
1 hr ago'मेरे बिना नामुमकिन...', रूस-यूक्रेन युद्ध पर मेलानिया ट्रंप का बड़ा दावा
9 hrs agoजॉर्डन के चर्च में बंदूकधारियों ने की अंधाधुंध फायरिंग, 7 लोगों की मौत
12 hrs agoपीयूष गोयल बोले- संकट में फंसे भारतीयों को सुरक्षित निकालना पहली प्राथमिकता
13 hrs agoहमास के हमले के बाद नेतन्याहू का एक्शन, वेस्ट बैंक में लॉकडाउन का दिया आदेश
16 hrs ago'जब आपने सैनिकों के शव लेने से मना किया', UN में भारत ने पाक को लताड़ा
18 hrs agoबीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन 3 दिवसीय दौरे पर झारखंड पहुंचे
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines