News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
थाईलैंड और कंबोडिया के बीच पिछले करीब एक सप्ताह से सीमा विवाद को लेकर युद्ध चल रहा था। सोमवार को दोनों देशों ने सीजफायर (युद्धविराम) पर सहमति जताई है। जिसके बाद दोनों देशों ने एक-दूसरे पर बमबारी रोक दी है। व्हाइट हाउस के प्रेस सेक्रेटरी ने भी इस युद्ध को लेकर बयान जारी किया है। उनका दावा है कि इस युद्ध को भी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रुकवाया है।
वहीं सोमवार को मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने भी दोनों देशों के नेताओं के बीच वार्ता कर सीजफायर कराने का दावा किया है। उन्होंने कहा कि थाईलैंड और कंबोडिया के नेता सीमा संघर्ष को समाप्त करने के लिए सहमत हो गए हैं। उन्होंने खुद दोनों देशों के नेताओं से बातचीत की। इस वार्ता के बाद दोनों देशों के नेताओं सीजफायर पर सहमति देते हुए एक-दूसरे पर बमबारी रोक दी है। मलेशिया के पीएम ने सोमवार को यह जानकारी साझा की है।
The leaders of Thailand and Cambodia have agreed to an immediate and unconditional ceasefire to end their border clashes, Malaysian Prime Minister Anwar Ibrahim said on Monday, following talks in Malaysia between the two Southeast Asian neighbours: Reuters pic.twitter.com/hTKMmObiWq
— ANI (@ANI) July 28, 2025
बताया जा रहा है कि सोमवार अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के हस्तक्षेप से दोनों देशों के बीच हुई अहम बैठक संभव हो पाई। उन्होंने इस सप्ताहांत दोनों देशों के नेताओं से फोन पर बात की थी और जल्द से जल्द सीजफायर पर सहमति बनाने की अपील की थी। इसके बाद मलेशिया ने भी दोनों देशों के बीच मध्यस्थता की थी।
बता दें कि थाईलैंड और कंबोडिया के बीच करीब 100 साल से विवादित क्षेत्र, जहां कई प्राचीन मंदिर स्थित हैं। यहां हाल ही में भारी गोलीबारी और बमबारी की गई थी। इस हिंसा के कारण 2,00,000 से ज्यादा लोगों को अपने घर छोड़कर सीमा पार जाने के लिए मजबूर होना पड़ा है।
न्यूज 24 पर पढ़ें दुनिया, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।