थाइलैंड की कंबोडिया पर एयरस्ट्राइक, 2 सैन्य ठिकाने तबाह, अब तक 9 लोगों की मौत

Thailand airstrike Cambodia 2025: थाइलैंड ने कंबोडिया के सैन्य ठिकानों पर हमला किया है। जानकारी के अनुसार दोनों देशों के सैनिकों के बीच पहले बॉर्डर पर झड़प हुई थी इसके बाद अब थाइलैंड की एयरफोर्स ने कंबोडिया के 2 सैन्य ठिकानों पर एफ-16 जेट से हवाई हमले कर उन्हें तबाह कर दिया।

Thailand Cambodia border conflict

कंबोडिया के राष्ट्रपति हुन सेन और थाइलैंड की पीएम पैटोंगटार्न शिनावात्रा (Pic Credit-Social Media X)

Thailand Cambodia border conflict: थाइलैंड और कंबोडिया के बीच चल रहा वर्षों पुराना सीमा विवाद फिर से गहरा गया है। जानकारी के अनुसार दोनों देशों की सीमा पर गोलीबारी की गई है। वहीं थाइलैंड की एयरफोर्स ने कंबोडिया के दो सैन्य ठिकानों पर हमला बोला है। हमले में कंबोडिया के सैन्य ठिकाने पूरी तरह तबाह हो गए हैं। थाइलैंड की एयरफोर्स ने यह हवाई हमले एफ-16 जेट से किए हैं। हमले से पहले आज सुबह ही दोनों देशों के सैनिकों के बीच बॉर्डर पर तीखी झड़प भी हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

कंबोडिया के रक्षा प्रवक्ता जनरल माली सोचेटा ने कहा कि थाई सैनिकों की घुसपैठ के बाद हमने यह जवाबी कार्रवाई की है। कंबोडिया के पीएम ने कहा कि थाइलैंड ने उनके ओदार मींचे और प्रेआह विहेयर प्रांत के मंदिरों और सैन्य ठिकानों पर हमला किया। उन्होंने कहा कि हम हमेशा शांतिपूर्ण समाधान चाहते हैं। रिपोर्ट के अनुसार गुरुवार को कंबोडियाई हमले में दो थाई सैनिकों की मौत हो गई।

चीन ने अपने नागरिकों को दी चेतावनी

थाइलैंड और कंबोडिया के बीच चल रहे विवाद में अब तक 9 लोगों की मौत हुई है। ये जन हानि दोनों देशों को हुई है। जिसमें सैनिक और आम नागरिक शामिल हैं। दोनों देशों में कुल 8 जगहों पर यह विवाद चल रहा है। संघर्ष में हल्के और भारी हथियारों का इस्तेमाल हो रहा है। दोनों देश एक-दूसरे के सैनिकों को निशाना बना रहे हैं। उधर दोनों देशों के बीच चल रहे संघर्ष को देखते हुए गुरुवार को चीन ने अपने नागरिकों को सतर्क और सीमा से दूर रहने की सलाह दी है।

विज्ञापन

उधर थाइलैंड ने हालात बिगड़ते देख 86 गांवों के 40 हजार लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचा दिया है। वहीं कंबोडियाई पीएम हुन मानेट ने कहा कि थाइलैंड ने ओदार मींचे और ता मोआन थोम और ता काब्रे मंदिरों को निशाना बनाया है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ