Texas Wildfire : अमेरिका का टेक्सास पैनहैंडल इलाका इस समय भीषण जंगल की आग का सामना कर रहा है। बुधवार की सुबह लगी आग तेज हवाओं वाले गर्म मौसम की वजह से भड़कती ही जा रही है। बताया जा रहा है कि आग इतनी भीषण है कि यहां हर 2 मिनट में 2 फुटबॉल फील्ड के बराबर जंगल जल रहे हैं। आग के चलते अभी तक करीब 9 लाख एकड़ जमीन नष्ट हो गई है। बड़ी संख्या में लोगों को अपने घर छोड़ने पड़े हैं और सड़कें भी बंद हैं। आग के चलते यहां की परमाणु हथियार इकाई को भी बंद कर दिया गया है।
गवर्नर ने घोषित की इमरजेंसी
इस वाइल्डफायर को स्मोकहाउस क्रीक फायर कहा जा रहा है। उल्लेखनीय है कि यह टेक्सास के इतिहास में जंगल में आग लगने की दूसरी सबसे बड़ी घटना है। इसने यहां की 60 काउंटी के लिए खतरा पैदा कर दिया है। राज्य की सरकार ने इमरजेंसी घोषित कर दी है। रिपोर्ट्स के अनुसार आग के चलते तापमान 52 डिग्री सेल्सियत तक पहुंच गया था। आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है और इस पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है। हालांकि, फायर फाइटर्स को इसमें अभी कुछ खास सफलता नहीं मिल पाई है।
बर्फबारी से मिल सकती है मदद
उम्मीद जताई जा रही है कि आग को भड़काने वाला मौसम ही इससे निपटने में मदद कर सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार इलाके में बर्फबारी होने की संभावना है। हालांकि, बर्फबारी काफी हल्की रहने की उम्मीद है। लेकिन इसके बाद मौसम फिर से खराब होगा। तापमान में इजाफा होने और तेज हवाएं चलने की उम्मीद है जो आग को और भड़का सकती हैं। इससे यहां की स्थिति और गंभीर हो सकती है। यहां के गवर्नर ग्रेग एबट ने फायरफाइटर्स की आग पर काबू पाने के काम में मदद के लिए संसाधनों को उनके पास पहुंचाने की अपील की है।
परमाणु हथियार इकाई बंद हुई
भीषण वाइल्डफायर के चलते अमारिलो के पास स्थित एक परमाणु हथियार इकाई में काम बंद कर दिया गया है। आग इस यूनिट के काफी पास पहुंच गई थी जिसके बाद यह फैसला लिया गया। रिपोर्ट्स के अनुसार हथियार इकाई के सभी कर्मचारी सुरक्षित हैं और फायरफाइटर्स इसकी सुरक्षा कर रहे हैं। इस वाइल्डफायर से सबसे ज्यादा खतरा हेमफिल काउंटी को बताया जा रहा है। आग पर काबू पाने की कोशिशों का कुछ खास असर पड़ता नहीं दिख रहा है। 40 से 50 मील प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही हवाओं ने ये काम और मुश्किल कर दिया है।
संबंधित खबरें
LIVE: आज 3 देशों में लगे भूकंप के झटके, 4 से 5 के बीच रही तीव्रता
10 mins agoतिब्बत में 7 की तीव्रता वाले भूकंप से 16 लोगों की मौत; 32 घायल, 340 घर तबाह
3 hrs agoतिब्बत में भूकंप के दो बड़े झटके, 7.0 के बाद 4.6 की तीव्रता से कांपी धरती
12 hrs agoसऊदी अरब ने 14 भारतीयों को ले जा रही नाव पर किया अटैक, हूती का बड़ा दावा
16 hrs agoस्टारशील्ड इंटरनेट में रुकावट, यूक्रेन को 10 लाख डॉलर से ज्यादा का नुकसान
17 hrs agoईरान पर हमले की तैयारी में अमेरिका-इजरायल? तेहरान की नई धमकी
18 hrs agoदम्माम एयरपोर्ट हमले के मृतकों में एक भारतीय, सऊदी में देर रात हुआ था हमला
19 hrs ago'दाऊद इब्राहिम पाकिस्तान में रहता है, जैसे', UN रिपोर्ट पर भारत को आपत्ति
22 hrs agoहोर्मुज स्ट्रेट में कुवैती तेल टैंकर पर भयानक हमला, सवार थे 21 भारतीय
1 day agoजाली भारतीय मुद्रा की तस्करी के केस में नेपाली को 9 वर्ष 7 माह की सजा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines