Texas Mega Millions Jackpot: कभी-कभी कुछ लोगों की ‘किस्मत’ उन्हें परेशान कर देती है। लाख कोशिशों के बावजूद उन्हें सफलता नहीं मिल पाती, लेकिन जब ये चमकती है तो छप्परफाड़ खुशी दे देती है। टेक्सास में रहने वाले एक शख्स के साथ कुछ ऐसा ही हुआ है। यहां शख्स ने एक लॉटरी का टिकट खरीदा था। जिससे उसका जैकपॉट लगा और रातोंरात 6500 करोड़ का मालिक बन गया।
मेगा मिलियन्स के टिकट होल्डर ने मंगलवार को ह्यूस्टन के बाहर एक गैस स्टेशन से टिकट खरीदा था। स्टेट लॉटरी के मुताबिक, यह टिकट टेक्सास के शुगर लैंड में हाइवे 90ए पर स्थित मर्फी यूएसए 8848 गैस स्टेशन से लिया गया। इस लॉटरी से वह मालामाल हुआ और 800 मिलियन डॉलर का जैकपॉट जीत लिया। खास बात यह है कि शख्स ने इसके साथ ही नया रिकॉर्ड भी दर्ज किया। जिससे 20 से ज्यादा ड्रॉ में कोई जैकपॉट विजेता न होने का सिलसिला भी टूट गया। विनर के नंबर- 1, 2, 16, 24, 66 रहे। जबकि गोल्ड मेगा बॉल नंबर 6 रहा।
30 करोड़ में से इकलौती संभावना
लॉटरी से जुड़े आंकड़ों के मुताबिक, ऐसा 15वीं बार हुआ है, जब टेक्सास में जैकपॉट जीतने वाला मेगा मिलियन्स टिकट बेचा गया। इससे पहले 6 अक्टूबर 2023 को ऐसा हुआ था। जब ब्लू युक्का ट्रस्ट को 361 मिलियन डॉलर (303 करोड़ रुपये) का पुरस्कार मिला था। खास बात यह है कि मेगा मिलियन्स जीतने की संभावना 30 करोड़ में से 1 होती है।
ये भी पढ़ें: कनाडा दे रहा नौकरी करने का सुनहरा मौका; जानें एलिजिबिलिटी, डॉक्यूमेंट्स और कैसे करें अप्लाई
इस तरह मिलेगा पैसा लेने का विकल्प
विनर को 5600 करोड़ रुपये सालभर में एनुअल पेआउट के तौर पर मिल सकते हैं। इसके अलावा वह चाहे तो एकमुश्त 3400 करोड़ रुपये ले सकता है।राज्य के कानून के अनुसार, टेक्सास में 1 मिलियन डॉलर से ज्यादा का पुरस्कार जीतने वाले टिकट होल्डर गुमनाम रहने का ऑप्शन रख सकते हैं। यानी वे चाहें तो अपना नाम सार्वजनिक करें या फिर गुमनाम रहें। इसके अलावा चार अन्य भाग्यशाली खिलाड़ी न्यूयॉर्क, कैलिफोर्निया, फ्लोरिडा और वाशिंगटन से रहे। उन्होंने पांच सफेद गेंदों का मिलान करके 1 मिलियन डॉलर (8.39 करोड़) का पुरस्कार जीता। अगला ड्रॉ शुक्रवार 13 सितंबर को 20 मिलियन डॉलर का होगा।
ये भी पढ़ें: प्रेग्नेंट महिला को 15 हाथियों के झुंड ने कुचला, दंपती को देखते ही भड़के गजराज; पति ने ऐसे बचाई जान
13 हजार करोड़ रुपये जीत चुकी है एक कंपनी
बता दें कि अब तक का सबसे बड़ा मेगा मिलियन्स जैकपॉट अगस्त 2023 में फ्लोरिडा के नेप्च्यून बीच में पब्लिक्स सुपरमार्केट में बेचा गया था। इसकी कीमत 1.62 बिलियन डॉलर (13 हजार करोड़) है। इस ऐतिहासिक टिकट को साल्टिनेस होल्डिंग्स एलएलसी ने खरीदा था।
संबंधित खबरें
VIDEO : सड़क पर उतरी भीड़, नेतन्याहू के घर को घेरा; विपक्ष से की ये मांग
37 secs agoईरान-यूक्रेन की टॉप सीक्रेट की थी लीक... बर्खास्त US जनरल का कबूलनामा
1 hr agoइजरायल में वोटों की गिनती पूरी, 'बीबी' को बहुमत नहीं; अरब दल बने 'किंगमेकर'
3 hrs agoपाकिस्तान में बड़ा हादसा, एंबुलेंस में फटा ऑक्सीजन सिलेंडर; 10 लोगों की मौत
16 hrs agoइजरायल चुनाव में धांधली की जांच तेज, क्या नेतन्याहू बनाएंगे यूनिटी सरकार?
17 hrs agoयूक्रेन की ट्रेन पर रूस का ड्रोन हमला, 13 की मौत, प्लेटफॉर्म पर अफरा-तफरी
18 hrs agoसंकट में हैं 350000 जिंदगियां, सुपर अल नीनो से दुनिया में पड़ेगी भीषण गर्मी
21 hrs agoAmazon में किंडल और इको टीम से 250 कर्मचारियों की छंटनी, AI बना बड़ी वजह
23 hrs ago'पाकिस्तान से दोस्ती का अंजाम बुरा होगा', राजनाथ सिंह की अमेरिका को चेतावनी
23 hrs agoइजरायल में किसी को बहुमत नहीं, अरब पार्टियां बनीं किंगमेकर; अब क्या होगा?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines