हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

सोमालिया के हयात होटल में घुसे आतंकी, 15 की मौत, ऑपरेशन जारी

विज्ञापन

नई दिल्ली: सोमालिया की राजधानी मोगादिशु में आतंकी हमला हुआ है। आतंकी हयात होटल में घुस गए हैं। हमले में अब तक 15 लोगों की मौत हो चुकी है। बीते 11 घंटों से आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच गोलीबारी का दौर जारी है। रिपोर्ट्स के अनुसार आतंकियों ने होटल में घुसकर फायरिंग शुरू कर दी। होटल के बडे़ हिस्से पर उनका कब्जा है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अल कायदा से जुड़े अल शबाब ने मोगादीशू में होटल हयात पर हमला कर दिया है। आतंकियों ने गोलीबारी से पहले दो कार धमाकों को अंजाम दिया था। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि दो कार बम के जरिए होटल हयात को निशाना बनाया गया। एक होटल के बैरियर के पास लगा और इसके बाद एक धमाका होटल के गेट पर हुआ। हमारा मानना है कि लड़ाके होटल के अंदर हैं।

अभी पढ़ें – ‘जमकर छलकाएं जाम’, अपने युवाओं को शराब पीने के लिए क्यों कह रहा है ये देश?

आतंकियों को पकड़ने के लिए ऑपरेशन चलाया जा रहा है। सुरक्षाबलों और हमलावरों के बीच गोलीबारी जारी है। होटल से कई लोगों को निकाला जा रहा है।

गौरतलब है कि 26 नवंबर 2008 में भारत के मुंबई में भी ऐसा ही हमला हुआ था। आतंकी ताज होटल में घुस गए थे और फायरिंग और ब्लास्ट किए थे। इस हमले में 9 हमलावरों समेत करीब 180 लोगों की मौत हो गई थी।

अभी पढ़ें –  दुनिया से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

Click Here – News 24 APP अभी download करें

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें