हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

पाकिस्तान में बड़ा आतंकी हमला, आर्मी की चेक पोस्ट पर सुसाइड बॉम्बर में खुद को उड़ाया, 5 बच्चों समेत 18 की मौत

Terrorist Attack in Pakistan: पाकिस्तान फिर आतंकी हमले की आग में जल रहा है। आर्मी चेक पोस्ट के पास फिदायीन हमला हुआ है, जिसने 18 लोगों की जान ले ली। बीती शाम हुए इस आत्मघाती हमले ने आस-पास के लोगों में दहशत फैला दी है।

विज्ञापन
आतंकी हमले की आग में पाकिस्तान फिर दहल गया।

Terrorist Attack News: पाकिस्तान में एक बार फिर बड़ा आतंकी हमला हुआ है। सुसाइड बॉम्बर बाइक समेत पाकिस्तानी सेना की चेक पोस्ट से टकरा गया। टक्कर लगते ही बाइक और चेक पोस्ट के चिथड़े उड़ गए। हमले में करीब 18 लोगों की मौत हुई है, जिसमें 5 बच्चे भी शामिल हैं। वहीं 30 से ज्यादा लोग घायल भी हुए हैं, जो अस्पताल में उपचाराधीन हैं। हमला पाकिस्तान-अफगानिस्तान के सरहदीय इलाके मीरानशाह में चश्मा पुल पर बीती शाम करीब साढ़े 4 बजे हुआ।

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान में बड़ा आतंकी हमला, सुसाइड बॉम्बर ने खुद को उड़ाया, सुरक्षा बलों ने ढेर किए 3 आतंकवादी

हाफिज गुल बहादुर हमले का मास्टरमाइंड

बता दें कि हमले की जिम्मेदारी हाफिज गुल बहादुर ग्रुप से जुड़े आतंकी संगठन उस्तुद उल खोरासन (USK) ने ली है और यह संगठन इत्तिहाद उल मुजाहिदीन पाकिस्तान (IMP) से जुड़ा है। IMP का प्रमुख हाफिज गुल बहादुर है, जो आतंकी हमले का मास्टरमाइंड भी है। इसी ने पाकिस्तान में बाजार के बीचोंबीच चेक पोस्ट पर सुसाइड अटैक कराया और लोगों की जान ले ली। बाइक में इतना विस्फोटक पदार्थ था कि बाजार में कई दुकानों में आग लग गई और मौके पर ही मारे गए।

विज्ञापन

मसूद अजहर से हाफिल गुल का कनेक्शन

मिली जानकारी के अनुसार आतंकी हमला करने वाले संगठन उस्तुद उल खोरासन असल के सहयोगी आतंकी संगठन इत्तिहाद उल मुजाहिदीन पाकिस्तान (IMP) का प्रमुख हाफिज गुल बहादुर का कनेक्शन जैश-ए-मोहम्मद के प्रमुख मसूद अजहर से है। हाफिज गुल बहादुर को पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI ने ट्रेनिंग दी है। वहीं गुल बहादुर की ट्रेनिंग मसूद अजहर के बन्नू स्थित ट्रेनिंग कैम्प में हुई थी। हाफिज गुल अफगानिस्तान से आकर आतंकी मसूद अजहर के साथ जुड़ा था।

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान में बड़ा आतंकी हमला, पेशावर में पैरामिलिट्री फोर्स के हेडक्वार्टर में घुसे हमलावर, सेना ने 3 किए ढेर

विज्ञापन

हाफिज अपने मदरसे में आतंकी तैयार करता

बता दें कि हाफिज गुल का अपना मदरसा था। इसके अंदर वह ट्रेनिंग देकर आतंकियों को तैयार करता था और अफगानिस्तान भेजता था। हाफिज ने ही जैश-ए-मोहम्मद के लिए आतंकी तैयार किए और उन्हें कश्मीर भेजा, जिन्होंने भारत में आतंकी हमले किए। लाल मस्जिद कांड के बाद तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) अस्तित्व में आया और हाफिज गुल बहादुर इससे जुड़ कर पाकिस्तान के खिलाफ युद्ध में शामिल हो गया। यह सभी लोग मिलकर आज तक युद्ध लड़ रहे हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola