Terrorist Attack in Russia Dagestan: रूस पर आतंकी हमला हुआ है। बीते दिन दागेस्तान में आतंकियों ने 2 चर्च, एक सिनेगॉग (यहूदी मंदिर) और एक पुलिस स्टेशन को अपना निशाना बनाया। चर्च में घुसकर आतंकियों ने पादरी का गला काट दिया और उसमें आग लगा दी। थाने में घुसकर आतंकियों ने 15 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को गोलियों से छलनी कर दिया। तीसरी जगह हुए आतंकी हमले में कई लोगों के मारे जाने की खबर है।
वहीं बहुत से लोग घायल भी हुए हैं। हालांकि मृतकों और घायलों की संख्या के बारे में आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन रशियन पुलिस ने 7 आतंकियों को भी ढेर कर दिया है। इससे पहले तीनों इलाकों में तबाही का मंजर देखने को मिला। सड़क पर लोगों को पुलिस वालों की खून से सनी लाशें बिखरी थीं। आतंकी हमले के वीडियो सामने आए हैं। चर्च धू-धू कर जला, वहीं लोग इधर उधर भागते दिखे। आतंकियों से मुठभेड़ अभी जारी है।
तीनों जगहों को आतंकियों ने आग के हवाले किया
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, रूस के दक्षिण में बसे राज्य दागेस्तान के डर्बेट शहर में आतंकी हमला हुआ है। आतंकियों ने ईसाईयों और यहूदियों के धार्मिक स्थलों को निशाना बनाया। पुलिस कुछ न कर पाए, इसलिए आतंकियों ने धार्मिक स्थलों के पास बने पुलिस स्टेशन पर भी हमला किया। आतंकियों ने पुलिस स्टेशन में घुसकर अंधाधुंध गोलियां बरसाईं और थाने में आग लगा दी।
रूस की नेशनल एंटी-टेररिज्म कमेटी ने पुष्टि की है कि रूस के मुस्लिम बहुल उत्तरी काकेशस एरिया में आतंकी हमला हुआ है। यह एरिया यहूदियों का गढ़ माना जाता है। दागेस्तान पब्लिक मॉनिटरिंग कमीशन के अध्यक्ष शमील खादुलेव ने बताया कि पुलिस अफसर मावलुदीन खिदिरनबिएव भी आतंकी हमले में मारे गए हैं। रूस के नेशनल गार्ड्स ने मोर्चा संभाल लिया है। हालांकि अभी किसी आतंकी संगठन ने आतंकी हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है, लेकिन हमलावर ISIS या नाटो के हो सकते हैं। फिलहाल जांच चल रही है।
यह भी पढ़ें:OMG! दुनिया का सबसे अमीर आदमी 12 बच्चों का बाप; Elon Musk के परिवार को लेकर चौंकाने वाला खुलासा
काले रंग के कपड़े पहने आतंकी देखे गए
दागेस्तान पब्लिक मॉनिटरिंग कमीशन के चेयरमैन शमील खदुलेव ने बताया कि यहूदी मंदिर और चर्च दोनों ही डर्बेट शहर में स्थित हैं, जो मुख्य रूप से मुस्लिम उत्तरी काकेशस क्षेत्र में एक प्राचीन यहूदी समुदाय का घर है। पुलिस चौकी पर हमला जॉर्जिया और अजरबैजान के बॉर्डर पर स्थित दागेस्तान शहर की राजधानी माखचकाला में हुआ। फादर निकोले की हत्या कर दी गई है। उनका गला रेत दिया गया। वह 66 साल के थे और बहुत बीमार थे। काले कपड़े पहने हथियारबंद लोग पुलिस वाहनों और सड़कों पर घूम रहे लोगों पर गोलियां चलाते हुए दिखाई दे रहे हैं।
घायल लोगों में ज़्यादातर पुलिस अधिकारी हैं। बंदूकधारियों ने इमारतों को आग लगाने के लिए फायरबॉम्ब का इस्तेमाल किया। दागेस्तान के गवर्नर सर्गेई मेलिकोव ने कहा कि हमें पता है कि आतंकवादी हमलों के पीछे कौन है और उनका क्या लक्ष्य था? 24-26 जून को दागेस्तान में शोक दिवस घोषित किया गया है, जिसमें झंडे आधे झुका दिए जाएंगे और सभी मनोरंजन कार्यक्रम रद्द कर दिए जाएंगे। हमले के लिए यूक्रेन और NATO जिम्मेदार हैं।
यह भी पढ़ें: खूंखार सीरियल किलर की लाश जेल में मिली; जानें कौन था और कैसे किए थे मर्डर? 99 साल की हुई सजा
संबंधित खबरें
फ्लोरिडा विमान हादसे में को-पायलट की मौत, 17 की उम्र में मिला लाइसेंस
22 mins agoट्रंप की टेंशन बने अब्दुल एल-सय्यद कौन? जीते तो US संसद में रचेंगे इतिहास
37 mins agoअमेरिका में मिड टर्म चुनाव क्यों? जानें वहां की 'लोकसभा-राज्यसभा' का गणित
54 mins agoमाउंट एवरेस्ट जा रहे दो हेलीकॉप्टर लैंडिंग के वक्त टकराए, विदेशी की मौत
3 hrs agoईरान के केशम द्वीप पर कई जोरदार धमाके, अमेरिका ने बताया रक्षात्मक हमला
3 hrs agoअमेरिका में मिडटर्म इलेक्शन के मतदान आज, दांव पर लगी डोनाल्ड ट्रंप की साख
5 hrs agoLIVE: नोएडा में हत्या मामले में फरार 2 बदमाश मुठभेड़ में किए गए गिरफ्तार
5 hrs agoसऊदी में हूतियों के बड़े हमले की आशंका, US की अपने लोगों के लिए एडवाइजरी
6 hrs agoअमेरिका के ऊपर रहस्यमयी चीज गिरा रहा था चाइनीज विमान, कैमरे में हुआ कैद
16 hrs ago'अगर डेमोक्रेट जीते तो...', ट्रंप ने बताया मिड-टर्म इलेक्शन के बाद का प्लान
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines