Terrorist Attack in Pakistan: पाकिस्तान में 2 आतंकी हमले हुए हैं. एक हमला खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के डेरा इस्माइल खान में पुलिस ट्रेनिंग स्कूल पर हुआ, जो आत्मघाती हमला था. दूसरा हमला पंजाब प्रांत के चनाब नगर में अहमदी समुदाय के धार्मिक स्थल बेत-उल-महदी मस्जिद पर हुआ, जो अहमदिया मुस्लिम समुदाय का सबसे बड़ा केंद्र है, जिस पर आतंकी हमले को धार्मिक भावनाओं पर हमला माना गया.
यह भी पढ़ें: अफगानिस्तान में एयर स्ट्राइक, पाकिस्तान की बमबारी और फायरिंग, तहरीक-ए-तालिबान का चीफ हुआ ढेर
हमले से दोनों जगह इतना हुआ नुकसान
ट्रेनिंग स्कूल पर हमला तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) के आतंकवादियों ने किया, जिसमें 3 पुलिसकर्मियों की मौत हुई और 6 आतंकी ढेर हुए. वहीं मस्जिद पर हुए हमले में एक आतंकी को ढेर किया गया है और 2 शख्स की मौत हुई. जुमे की नमाज के दौरान हमला किया गया. अंदर नमाज चल रही थी और बाहर हथियारों से लैस आतंकी मस्जिद में घुसने की कोशिश कर रहे थे कि वॉलंटियर्स उनसे भिड़ गए.DPO के नेतृत्व में
सेना-पुलिस ने मिलकर ढेर किए आतंकी
मिली जानकारी के अनुसार, पाकिस्तान पुलिस ने डेरा इस्माइल खान के DPO के नेतृत्व में पुलिस ट्रेनिंग स्कूल पर हुए आतंकी हमले के खिलाफ ऑपरेशन चलाया. स्कूल पर आतंकी हमले की जानकारी मिलते ही सेना और पुलिस ने स्कूल को घेर लिया और आतंकियों पर जवाबी कार्रवाई की. बता दें कि आजकल पाकिस्तान और तालिबान में तनाव चल रहा है. तालिबान के विदेश मंत्री अमीर मुत्तकी भारत की यात्रा पर हैं और इस बीच पाकिस्तान की सेना ने TTP के आतंकी ठिकानों को ध्वस्त करने के लिए तालिबान पर हमला किया. वहीं पाकिस्तान में हमले उसी हमले की जवाबी कार्रवाई माने जा रहे हैं.
यह भी पढ़ें: पाकिस्तान में ट्रेन हादसा, बम धमाके के बाद पटरी से उतरी जाफर एक्सप्रेस
आतंकियों की मस्जिद में घुसने की कोशिश
अहमदिया मस्जिद के बाहर लोगों ने बताया कि बेत-उल-महदी मस्जिद में जुमे की नमाज पढ़ी जा रही थी. इस दौरान हथियारों से लैस कुछ लोग आए और मस्जिद में जाने लगे. उन्हें वॉलंटियर्स ने रोका, लेकिन जबरन अंदर घुसने की कोशिश करने लगे. पहले गाली गलौज हुई और फिर आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी. जवाबी कार्रवाई में एक हमलावर ढेर हो गया और 2 वॉलंटियर्स घायल हुए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
संबंधित खबरें
पाकिस्तान में बड़ा हादसा, एंबुलेंस में फटा ऑक्सीजन सिलेंडर; 10 लोगों की मौत
11 hrs agoइजरायल चुनाव में धांधली की जांच तेज, क्या नेतन्याहू बनाएंगे यूनिटी सरकार?
13 hrs agoयूक्रेन की ट्रेन पर रूस का ड्रोन हमला, 13 की मौत, प्लेटफॉर्म पर अफरा-तफरी
13 hrs agoसंकट में हैं 350000 जिंदगियां, सुपर अल नीनो से दुनिया में पड़ेगी भीषण गर्मी
16 hrs agoAmazon में किंडल और इको टीम से 250 कर्मचारियों की छंटनी, AI बना बड़ी वजह
18 hrs ago'पाकिस्तान से दोस्ती का अंजाम बुरा होगा', राजनाथ सिंह की अमेरिका को चेतावनी
18 hrs agoइजरायल में किसी को बहुमत नहीं, अरब पार्टियां बनीं किंगमेकर; अब क्या होगा?
19 hrs agoचीन में फूटा AI का बुलबुला, 4 महीने में स्वाहा हुए 40 लाख करोड़ रुपये
20 hrs agoLIVE: ओडिशा में लोगों को हवाई मार्ग से सुरक्षित निकालने का अभियान शुरू
22 hrs ago'96 घंटे में...', ईरान पर हमले की तैयारी में US, ट्रंप के आदेश का इंतजार
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines