Terrorist Attack in Pakistan: तुर्की के इस्तांबुल में अफगानिस्तान के साथ चल रही दूसरे दौर की शांति वार्ता के बीच पाकिस्तान में आतंकी हमला करने की कोशिश की गई, जिसे सेना ने नाकाम कर दिया. तहरीक-ए-तालिबान के आतंकियों ने लगातार दूसरे दिन खैबर पख्तूनख्वा स्टेट को टारगेट किया और नॉर्थ वजीरिस्तान जिले में आत्मघाती हमला करने की कोशिश की, लेकिन पाकिस्तान की सेना ने खुफिया जानकारी मिलते ही जिले के झल्लार क्षेत्र में आतंकियों को घेर लिया और 3 आतंकियों को मौके पर ढेर कर दिया.
यह भी पढ़ें: अफगानिस्तान को भीषण हमले की धमकी, पाकिस्तान के रक्षा मंत्री बोले- शांति समझौता नहीं किया तो खुली जंग लड़ेंगे
एक दिन पहले ढेर किए थे 8 आतंकी
बता दें कि पाकिस्तान की सेना ने एक दिन पहले ही 24 अक्टूबर को खैबर पख्तूनख्वा में 8 आतंकियों को ढेर किया था और गोलीबारी में 5 आतंकी घायल भी हुए थे, लेकिन वे फरार होने में कामयाब हो गए थे. खुफिया सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई थी. प्रतिबंधित तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान के आतंकी लक्की मरवात जिले के वांडा शेख अल्लाह क्षेत्र में छिपे हुए थे और आतंकी हमले की साजिश रच रहे थे, लेकिन साजिश को अंजाम देने से पहले ही सेना के हाथ लग गए और जवानों ने आतंंकियों को मौके पर ही ढेर कर दिया.
सेना की ओर से जारी हुआ है बयान
इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (ISPR) द्वारा बयान जारी करके घटनाक्रम के बारे में बताया गया. बयान के अनुसार, में कहा गया है कि उत्तर-पश्चिमी प्रांत खैबर पख्तूनख्वा के उत्तरी वजीरिस्तान जिले के झल्लार क्षेत्र में ऑपरेशन चलाकर आतंकवादी हमले को नाकाम किया गया है. फितना अल-खवारिज यानी प्रतिबंधित तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान के आतंकियों की साजिश के बारे में खुफिया जानकारी मिली थी. सुरक्षा बलों ने मौके पर जाकर आतंकियों को घेर लिया. पहले आत्मघाती हमले के लिए तैयार किए जा रहे वाहन को नष्ट किया, फिर मुठभेड़ में आतंकियों को ढेर कर दिया.
यह भी पढ़ें: पाकिस्तान को दो टूक चेतावनी, ग्रे लिस्ट से बाहर आने का मतलब यह नहीं कि आतंकवाद को फंडिंग करते रहोगे
2021 के बाद बढ़े हैं आतंकी हमले
बता दें कि साल 2021 में तालिबान के कब्जे में बाद तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान के हमले काफी बढ़ गए हैं. आतंकियों का मेन टारगेट पाकिस्तान खैबर पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान रहते हैं, जिनमें आए दिन पुलिस, कानून प्रवर्तन एजेंसियों के कर्मियों और सुरक्षा बलों को निशाना बनाया जाता है. साल 2022 में पाकिस्तान सरकार के साथ हुए संघर्ष विराम समझौते को तोड़ने के बाद आतंकी हमले बढ़े हैं. इसका बदला लेने और TTP आतंकियों के खात्मे के लिए ही 9 अक्टूबर को पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के काबुल में हवाई हमले किए थे.
संबंधित खबरें
पाकिस्तान में बड़ा हादसा, एंबुलेंस में फटा ऑक्सीजन सिलेंडर; 10 लोगों की मौत
11 hrs agoइजरायल चुनाव में धांधली की जांच तेज, क्या नेतन्याहू बनाएंगे यूनिटी सरकार?
12 hrs agoयूक्रेन की ट्रेन पर रूस का ड्रोन हमला, 13 की मौत, प्लेटफॉर्म पर अफरा-तफरी
13 hrs agoसंकट में हैं 350000 जिंदगियां, सुपर अल नीनो से दुनिया में पड़ेगी भीषण गर्मी
16 hrs agoAmazon में किंडल और इको टीम से 250 कर्मचारियों की छंटनी, AI बना बड़ी वजह
18 hrs ago'पाकिस्तान से दोस्ती का अंजाम बुरा होगा', राजनाथ सिंह की अमेरिका को चेतावनी
18 hrs agoइजरायल में किसी को बहुमत नहीं, अरब पार्टियां बनीं किंगमेकर; अब क्या होगा?
19 hrs agoचीन में फूटा AI का बुलबुला, 4 महीने में स्वाहा हुए 40 लाख करोड़ रुपये
20 hrs agoLIVE: ओडिशा में लोगों को हवाई मार्ग से सुरक्षित निकालने का अभियान शुरू
22 hrs ago'96 घंटे में...', ईरान पर हमले की तैयारी में US, ट्रंप के आदेश का इंतजार
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines