Terrorist Attack at Turkish Aviation Company: तुर्की में एविएशन कंपनी तुर्की एयरोस्पेस इंडस्ट्रीज (TUSAS) पर हमले की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार, अंकारा के निकट एविएशन कंपनी के मुख्यालय के बाहर विस्फोट हुआ है। अधिकारियों ने इस घटना को आतंकवादी हमला करार दिया है। इस हमले में तीन लोगों की मौत हो गई है और 5 लोग घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि आतंकियों ने कई लोगों को बंधक भी बना लिया है।
तुर्की के इंटीरियर मिनिस्टर अली येरलिकाया का इस हमले को लेकर बयान सामने आया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर लिखा- “दुर्भाग्य से हमारे जवान शहीद और लोग घायल हैं।”
इस हमले की कुछ तस्वीरें भी सामने आई हैं। जिसमें देखा जा सकता है कि तुर्की एयरोस्पेस इंडस्ट्रीज (टीएआई) के एंट्री गेट के सामने धुएं का बड़ा बादल दिखाई दे रहा है। यह राजधानी से लगभग 40 किमी दूर स्थित है। स्थानीय मीडिया के अनुसार, गोलियों की आवाज सुनी गई।
कुछ मीडिया रिपोर्टों में दावा किया गया है कि आत्मघाती हमला हुआ था। इस हमले के बाद इमरजेंसी सर्विस को घटनास्थल पर भेजा गया। बता दें कि TUSAS तुर्की की सबसे महत्वपूर्ण रक्षा और विमानन कंपनियों में से एक है। इसने देश के पहले राष्ट्रीय लड़ाकू विमान KAAN का प्रोडक्शन भी किया है।
संबंधित खबरें
LIVE: आज 3 देशों में लगे भूकंप के झटके, 4 से 5 के बीच रही तीव्रता
1 hr agoतिब्बत में 7 की तीव्रता वाले भूकंप से 16 लोगों की मौत; 32 घायल, 340 घर तबाह
4 hrs agoतिब्बत में भूकंप के दो बड़े झटके, 7.0 के बाद 4.6 की तीव्रता से कांपी धरती
13 hrs agoसऊदी अरब ने 14 भारतीयों को ले जा रही नाव पर किया अटैक, हूती का बड़ा दावा
18 hrs agoस्टारशील्ड इंटरनेट में रुकावट, यूक्रेन को 10 लाख डॉलर से ज्यादा का नुकसान
19 hrs agoईरान पर हमले की तैयारी में अमेरिका-इजरायल? तेहरान की नई धमकी
19 hrs agoदम्माम एयरपोर्ट हमले के मृतकों में एक भारतीय, सऊदी में देर रात हुआ था हमला
20 hrs ago'दाऊद इब्राहिम पाकिस्तान में रहता है, जैसे', UN रिपोर्ट पर भारत को आपत्ति
23 hrs agoहोर्मुज स्ट्रेट में कुवैती तेल टैंकर पर भयानक हमला, सवार थे 21 भारतीय
1 day agoजाली भारतीय मुद्रा की तस्करी के केस में नेपाली को 9 वर्ष 7 माह की सजा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines