Terrorist Abu Kasim Killed In POK: भारत में जी-20 बैठक के दौरान पीओके की एक मस्जिद में लश्कर के आतंकी अबु कासिम की गोली मारकर हत्या कर दी गई। शुक्रवार की नमाज के दौरान बाइक पर सवार होकर आए दो अज्ञात हमलावरों ने कासिम को मौत के घाट उतार दिया। कासिम भारत का मोस्ट वांटेड आतंकी था। कासिम राजौरी हमले का मोस्ट वाॅन्टेड था। बता दें कि राजौरी में इस साल जनवरी में आतंकी हमला हुआ था। यहां ढांगरी गांव में आतंकवादियों ने अंधाधुंध गोलीबारी में कम से कम 7 लोगों को मौत के घाट उतार दिया था।
लगातार निशाने पर है आतंकी
एजेंसियों की मानें तो पिछले 4 महीने यह तीसरी घटना है। जिसमें आतंकी को मौत के घाट उतारा गया है। इन सब में एक बात काॅमन है वो है मारे गए सभी आतंकी लश्कर सरगना हाफिज सईद के करीबी थे। कासिम से पहले कमांडर खालिद सैफुल्ला 11 अगस्त को, कमांडर सलाम भुट्टावी 26/11 हमलों का ट्रेनर था। उसकी हत्या रहस्य बनी हुई है। पिछले एक साल में ऐसी 10 हत्याएं हुई हैं जिसमें से अधिकांश पाकिस्तान में मारे गए हैं।
आईएसआई के लिए बड़ा झटका
कासिम की हत्या आईएसआई के लिए बड़ा झटका माना जा रही है। कासिम ने खुद को कश्मीर घाटी में एक लाॅन्चिंग कमांडर के रूप में स्थापित किया था। वहीं मीडिया ने कासिम की हत्या को ‘इस्लामिक गुरिल्ला टारगेटेड किलिंग’ करार दिया है। कासिम मुलतः पीओके का रहने वाला है। 1999 में वह सीमा पार कर भारत आया था। पूंछ और राजौरी में आतंकवाद को फिर से जिंदा करने करने के लिए वहीं जिम्मेदार था।
कासिम घाटी में स्थानीय युवाओं का ब्रेन वाॅश कर उन्हें भड़काता था। जम्मू कश्मीर में धारा 370 की समाप्ति के बाद पाकिस्तान के पास आंतकियों की कमी सी हो गई थी। हालांकि कासिम की सक्रियता के कारण लाॅन्चपैड्स लगातार आतंकियों की भर्ती जारी थी।
संबंधित खबरें
PAK और 3 मुस्लिम देशों के बीच हुआ रक्षा समझौता, भारत के लिए टेंशन की बात?
59 mins ago'पाकिस्तान से रिश्ते की कीमत पर भारत से दोस्ती नहीं', US विदेश मंत्री बोले
11 hrs ago'मानवाधिकार का इस्तेमाल राजनीतिक दबाव बनाने...', भारत ने UN पर साधा निशाना
13 hrs ago'मुहर लगने के बेहद करीब, पिछली डील से है बिल्कुल अलग', भारत-US डील पर ट्रंप
15 hrs agoनाबालिग हिंसा करेंगे, तो मां-बाप भरेंगे जुर्माना, इटली में मेलोनी का कानून
16 hrs ago'ईरान से कोई यूरेनियम बाहर नहीं जाएगा', तेहरान की आसिम मुनीर से दो टूक
17 hrs agoअमेरिकी महिला ने 16 साल के बेटे को गिफ्ट की बंदूक, लड़के ने 4 को मार डाला
1 day agoसऊदी अरब ने मस्जिद में 'किस' करने पर 2 बांग्लादेशियों को दी मौत की सजा?
1 day ago'आतंक पर दोहरा रवैया...', PAK के डिप्टी PM के सामने राजनाथ ने सुनाई खरी-खरी
1 day agoबैंक खाते ठप, कैब बंद... रूस में यूक्रेनी अटैक के बाद ब्लैकआउट से हाहाकार
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines