नई दिल्ली: चीन और ताइवान के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। इस बीच चीन ने ऐलान कर दिया है कि वो अपना युद्धाभ्यास जारी रखेगा। यानी चीन का ताइवान के चारों तरफ युद्धाभ्यास जारी रखेगा। इससे पहले चीन ने कहा था कि उसका ये सैन्यभ्यास 4 से 8 अगस्त तक ही होगा।
चीन के इस ऐलान के बाद अंतर्राष्ट्रीय मामलों के जानकारों का कहना है कि चीन अपने युद्धपोतों, फाइटर जेट्स और ड्रोन्स की संख्या बढ़ाकर ताइवान को चारों तरफ से मजबूती से घेरने की तैयारी कर रहा है। ऐसे में इस आशंका को भी बल मिल रहा है कि ताइवान को चारों तरफ से घेरकर चीन युद्ध जैसा कोई बड़ा कदम न उठा ले।
इस बीच चीन के अड़ियल रूख को देखते हुए किसी भी हालात से निपटे के लिए ताइवान ने अपनी तैयारी तैयारी शुरू कर दी है। खबरों के मुताबिक चीनी के किसी भी हमले से निपटने और अपनी रक्षा के लिए ताइवान ने भी युद्धाभ्यास शुरू कर दिया है। ताइवान की आठवीं सेना कोर के प्रवक्ता लू वोई-जे के मुतबाकि उनकी सेना ने पिंगटुंग के दक्षिणी काउंटी में तोपखाने और हथियारों का युद्धाभ्यास शुरू कर दिया है।
आपको बता दें कि अमेरिकी की हाउस स्पीकर नैंसी पेलोसी पिछले दिनों ताइवान दौरे से चीन भड़का हुआ है। चीन ने न सिर्फ ताइवान को चारों तरफ से सिर्फ घेर लिया है, बल्कि लाइव फायर ड्रिल के साथ-साथ मिसाइलें भी दाग रहा है।
चीन के साथ-साथ ताइवान का रूख भी काफी सख्त नजर आ रहा है। ताइवान के विदेश मंत्री ने चीन को साफ और कड़े शब्दों में कहा है कि चीन हमें यह नहीं बता सकता है ताइवान को किसका स्वागत करना चाहिए और किसका नहीं।
ताइवान के रक्षा मंत्रालय का कहना है कि ‘चीन के 14 जंगी जहाज और 66 एयरक्राफ्ट ने उनके देश को चारों तरफ से घेर रखा। हालांकि चीन ने उनकी सीमा में घुसपैठ की कोई कोशिश नहीं की है। हम अपने युद्धपोतों, फाइटर जेट्स और मिसाइल सिस्टम से तैयार हैं।’
संबंधित खबरें
'मैंने 8 युद्ध खत्म कराए' ट्रंप ने फिर ठोकी नोबेल पीस प्राइज की दावेदारी
4 hrs agoनक्शे से ईरान को मिटाने के चक्कर में US को करोड़ों का नुकसान!
15 hrs agoकेमिस्ट्री के क्षेत्र में नोबेल अवार्ड का ऐलान, हेनरी व केंसो सोई को सम्मान
19 hrs agoकीव समेत 12 इलाकों पर रूस ने किया मिसाइल अटैक, 4 बच्चों समेत 19 की मौत
19 hrs agoरूस के ब्लैक सी में ऊंची लपटें देख मचा हड़कंप, बाल-बाल बचे 23 भारतीय
1 day ago'फ्रांस पर कब्जा करना चाहता है इस्लाम', डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा
1 day agoझारखंड सीएम हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन
1 day agoकोरोना वायरस या प्लेग... साइबेरिया में कौन-सा संक्रमण फैला? क्या कहता WHO
1 day agoफ्लाईदुबई विमान हादसे में कितनी गंभीर थी मच्छार की चोट? हुई इमरजेंसी सर्जरी
1 day agoब्राजील के चुनाव में फंसा पेंच, क्या है 'रनऑफ' प्रक्रिया जिसमें होगा फैसला?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines