हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

टेलीग्राम फाउंडर का बड़ा खुलासा, क्या App के 100 से ज्यादा होंगे मालिक, कहां से आए इतने बच्चे?

Founder of Telegram Leave Entire Fortune: टेलीग्राम के फाउंडर और सीईओ पावेल डुरोव हैं। वैसे तो इनकी उम्र महज 40 साल है लेकिन इनके बच्चों की संख्या 100 से अधिक है। पावेल ने अपनी पूरी संपत्ति इन्हीं बच्चों के नाम करने के लिए वसीयत बना ली है। आइए विस्तार से जानते हैं कि बिना शादी के भी पावेल के बच्चे कैसे हैं, वह भी 100 से ज्यादा।

विज्ञापन

Founder of Telegram Leave Entire Fortune: रूस के बिजनेसमैन पावेल दुरोव ने साल 2013 में टेलीग्राम नामक मैसेजिंग प्लेटफॉर्म का शुभारंभ किया था। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के अनुसार वर्तमान में उनकी 13.9 बिलियन डॉलर संपत्ति है। टेलीग्राम संस्थापक ने दावा किया है कि अपनी पूरी संपत्ति 100 से अधिक बच्चों के नाम छोड़ेंगे, जिन्होंने उनका बेटा या बेटी होने का दावा किया है।
एक मीडिया हाउस को इंटरव्यू देते समय संस्थापक पावेल दुरोव ने चौकाने वाला खुलासा किया है कि उनके अपने 100 से अधिक बच्चे हैं। वे अपनी पूरी संपत्ति उन्हें ही देने की योजना पर काम कर रहे हैं। हालांकि पावेल ने कभी शादी नहीं की।

शादी नहीं फिर कैसे आए इतने बच्चे

पावेल अकेले रहना पसंद करते हैं। इसलिए उन्होंने कभी शादी नहीं की। 100 से ज़्यादा बच्चे हैं, लेकिन ये सभी जैविक बच्चे हैं। एक टेलीग्राम पोस्ट में, सीईओ ने दावा था किया कि 15 साल पहले एक दोस्त ने उनसे स्पर्म दान करने के लिए संपर्क किया था ताकि वह और उनकी पत्नी एक बच्चा पैदा कर सके। तब से पावेल ने सौ से ज्यादा लोगों की मदद की है।

30 साल बाद मिलेगी संपत्ति

पावेल ने आगे बताया कि उनके बच्चों को अगले 30 सालों तक उनकी संपत्ति नहीं मिलेगी। पावेल ने अभी सिर्फ अपनी वसीयत लिखी है। उन्होंने बताया कि मैंने तय किया कि मेरे बच्चों को आज से 30 सालों के बाद ही मेरी संपत्ति मिलेगी।

विज्ञापन

सभी को मिलेंगे समान अधिकार

दुरोव ने कहा कि मैं बच्चों के बीच कोई अंतर नहीं करता हूं। कुछ बच्चे प्राकृतिक रूप से जन्में हैं तो कुछ मेरे स्पर्म दान करने से। सभी मेरे बच्चे हैं और सभी के पास समान अधिकार होंगे।

कितने लोग प्रयोग करते हैं टेलीग्राम

विकिपिडिया के अनुसार, टेलीग्राम के 1 बिलियन से अधिक मासिक सक्रिय यूजर हैं। साल 2021 में  टेलीग्राम दुनिया भर में सबसे अधिक डाउनलोड किया जाने वाला ऐप था। मार्च 2025 तक, इसके 1 बिलियन से अधिक मासिक सक्रिय उपयोगकर्ता थे। भारत में टेलीग्राम के सबसे अधिक यूजर हैं।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola