खराब एयर क्वालिटी के चलते ईरान ने आज यानी मंगलवार को आदेश दिया है कि तेहरान प्रांत में सभी सरकारी कार्यालय, विश्वविद्यालय और स्कूल दो दिनों के लिए बंद रहेंगे। इसकी जानकारी ने स्टेट टीवी रिपोर्ट ने दी है। बताया गया है कि मंगलवार को तेहरान में विजिबिलिटी कम थी और अधिकारियों ने खराब एयर क्वालिटी की चेतावनी दी। इसके साथ ही बुजुर्गो, बीमारों और बच्चों को एक्स्ट्रा सावधानी बरतने की सलाह दी गई। आइए इसके बारे में जानते हैं।
शनिवार को भी बंद थे स्कूल
बीते शनिवार और रविवार को प्राइमरी स्कूल और किंडरगार्टन को बंद रखा, लेकिन अधिकारियों ने मंगलवार को कहा कि बढ़ते प्रदूषण के कारण, सभी सरकारी कार्यालय, विश्वविद्यालय और स्कूल बुधवार और गुरुवार को बंद रहेंगे। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि स्कूली शिक्षा ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर जारी रहेगी। बता दें कि तेहरान में 1 करोड़ से ज्यादा लोग रहते हैं, ऐसे में इनकी सुरक्षा सरकार के लिए अहम मुद्दा है। आपको बता दें कि ईरान में, स्कूल आमतौर पर शनिवार से बुधवार तक काम करते हैं।
जारी रहेंगी ये सेवाएं
रिपोर्ट में जानकारी मिली है कि इन दो दिनो के लिए कुछ सर्विसेज एक्टिव रहेंगी, जिसमें बैंक, जरूरी पब्लिक सर्विस और हेल्थ सेंटर्स शामिल हैं। इसके अलावा अल्बोरज और इस्फहान में भी स्कूल और यूनिवर्सिटीज बुधवार और गुरुवार को बंद रहेंगे। आज तेहरान में विजिबिलिटी बहुत कम थी। ऐसे में अधिकारियों ने खराब एयर क्वालिटी के बारे में बताते हुए बुजुर्गों, बीमारों और बच्चों को सुरक्षित रहने के लिए कहा है। आपको बता दें कि समय-समय पर अधिकारी प्रदूषण को लेकर इसी तरह के उपाय करते हैं।
तेहरान की एयर क्वालिटी दुनिया में सबसे खराब मानी जाती है। लाखों फ्यूल कारों, मोटरबाइकों और कारखानों से निकलने वाले धुंए भारी ट्रैफिक के कारण धुंध होती है। हवा और बारिश की कमी के कारण ठंड के मौसम में यह और भी खराब हो जाती है।
यह भी पढ़ें – डेंटिस्ट तोता! एक झटके में निकाल दिया डैमेज दांत, सामने आया वीडियो
संबंधित खबरें
इजरायल में नेतन्याहू की सत्ता पर संकट, अरब सांसदों ने दिया गादी को समर्थन
2 hrs agoकौन हैं कीशा लांस बॉटम्स, जो बनीं US इतिहास में पहली अश्वेत महिला गवर्नर?
4 hrs agoकेरल में जन्मीं नित्या वी रमन कैसे बनीं लॉस एंजिल्स की मेयर?
5 hrs agoबम की धमकियों के बाद यूरोप में कई उड़ानों की इमरजेंसी लैंडिंग
5 hrs agoट्रंप ने भारत पर निकाली हार की भड़ास! भारतीय कपल और 9 कंपनियों पर लगाया बैन
13 hrs agoGoogle में छंटनी! इन कर्मचारियों को खुद नौकरी छोड़ने का दिया ऑफर
16 hrs agoफरीदाबाद में भूकंप के हल्के झटके, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 2.9
16 hrs agoUS मिडटर्म चुनाव में ट्रंप की हार से ईरान में जश्न, स्पीकर की कड़ी चेतावनी
17 hrs ago'हां, मैं बुरी तरह हारा हूं'; ट्रंप ने माना कि मिडटर्म चुनाव में हुआ नुकसान
17 hrs ago'हमारी हार की वजह ईरान युद्ध', चुनावी नतीजों पर जेडी वेंस का कबूलनामा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines