कितने अमीर हैं बांग्लादेश के भावी PM तारिक रहमान? कल लेंगे पद की शपथ

बांग्लादेश में जल्द ही नई सरकार का गठन होने वाला है और तारिक रहमान की ताजपोशी की जाएगी. बांग्लादेश में होने वाले इस शपथ ग्रहण समारोह में दुनियाभर से करीब 1200 मेहमान भी शामिल होने वाले हैं. तारिक रहमान बांग्लादेश के अगले प्रधानमंत्री बनने वाले हैं.

tariq rahman
विज्ञापन

बांग्लादेश में जल्द ही नई सरकार का गठन होने वाला है और तारिक रहमान की ताजपोशी की जाएगी. बांग्लादेश में होने वाले इस शपथ ग्रहण समारोह में दुनियाभर से करीब 1200 मेहमान भी शामिल होने वाले हैं. तारिक रहमान बांग्लादेश के अगले प्रधानमंत्री बनने वाले हैं. तारिक पूर्व राष्ट्रपति जिया उस रहमान और पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया के बड़े बेटे हैं. तारिक रहमान 17 साल के निर्वासन के बाद साल 2025 में लंदन से बांग्लादेश लौटे हैं.

बता दें कि बांग्लादेश में हुए चुनाव में तारिक रहमान को बड़ी जीत हासिल हुई. वहीं, दूसरी ओर लोग यह भी जानना चाहते हैं कि बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) के कार्यकारी प्रमुख तारिक रहमान की कुल संपत्ति आखिर कितनी है उनकी कमाई का जरिया क्या है? तो आज इस खबर में हम इसी के बारे में चर्चा करेंगे.

विज्ञापन

कितनी है तारिख रहमान की कुल नेटवर्थ?

चुनावी हलफनामे के अनुसार, तारिक रहमान की कुल नेटवर्थ 1.97 करोड़ बांग्लादेशी टका है, जो भारतीय करेंसी में करीब 1.48 करोड़ रुपये है. उनकी यह नेटवर्थ मुख्य रूप से बैंक बैलेंस, फिक्स्ड डिपॉजिट, शेयर और अचल संपत्ति मिलाकर है. अपनी संपत्ति का विवरण चुनाव आयोग में जमा किए गए हलफनामे में दर्ज कराया गया है.

इलेक्शन एफिडेविट के अनुसार, तारिक रहमान की सालाना आय करीब 6.76 लाख टका (लगभग 5 लाख रुपये) है, जो उन्होंने शेयर, बॉन्ड और बैंक जमा पर अर्जित किया है. बता दें कि बांग्लादेश में हुए चुनाव में तारिक रहमान ने एक नहीं बल्कि दो सीटों पर भारी मतों से जीत हासिल की है. जिसमें ढाका-17 और बोगुरा-6 दोनों सीटें शामिल हैं.

बैंक खातों में कितनी जमा है राशि?

मिली जानकारी के अनुसार, तारिक रहमान के बैंक खातों में कुल जमा राशि लगभग 1.23 करोड़ टका यानी करीब 92.25 लाख रुपये है, जिसमें से लगभग 31.6 लाख टका नकद या चालू बचत में रखे हुए हैं. Fix Deposits में कुछ उनकी बेटी के नाम पर भी है, तारिक रहमान द्वारा घोषित की गई चल संपत्ति में फर्नीचर लगभग 2 लाख टका का है. इसके अलावा उनके पास बोगुरा में 2 एकड़ से ज्यादा की जमीन भी है.

विज्ञापन

कौन हैं तारिक रहमान की पत्नी?

मिली जानकारी के अनुसार, तारिक की पत्नी डॉ. जुबैदा रहमान ने अपने हलफनामे में काफी अधिक आय और संपत्ति घोषित की है. तारिक की पत्नी पेशे से एक डॉक्टर हैं और वर्षीय आय करीब 35.6 लाख टका (लगभग 26.7 लाख रुपये है), यह उनके पति की आय से लगभग 5 गुना अधिक है.

उनके बैंक जमा लगभग 1 करोड़ बांग्लादेशी टका हैं, जिसमें से 66.5 लाख टका बचत खाते में हैं, वे 111.25 डिसिटल भूमि और 800-स्क्वायर-फुट के डुप्लेक्स घर की भी मालकिन हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Versha Singh

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ