पाक‍िस्‍तान में आतंकी पहुंच रहे 'जहन्‍नुम', चीन को लगने लगी म‍िर्ची, भारत पर उठाने लगा उंगली

China Supported Pakistan Against India: भारत के खिलाफ चीन ने पाकिस्तान का समर्थन किया है। मामला पाकिस्तान में टारगेट किलिंग से जुड़ा है। चीन की ओर से बयान जारी हुआ है।

Chinese Leader Xi Jinping, Prime Minister Narendra Modi, Pakistan PM Anwaar UL Haq Kakar

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री अनवर उल हक ककार

China Supported Pakistan Against India: पाकिस्तान में पिछले काफी समय से टारगेट किलिंग हो रही हैं। आतंकियों को चुन-चुन कर मारा जा रहा है और इससे चीन को शायद मिर्ची लग रही है। हालांकि टारगेट किलिंग्स के लिए पाकिस्तान ने सीधे तौर पर भारत को जिम्मेदार ठहराया है।

विज्ञापन

पाकिस्तान ने आरोप लगाया कि भारत हमारे घर में घुसकर हमारे लोगों और आतंकियों को मार रहा है। हालांकि भारत पाकिस्तान के आरोपों का मुंहतोड़ जवाब दे चुका है, लेकिन अब चीन भी पाकिस्तान के समर्थन में आ गया है। चीन के विदेश मंत्रालय की ओर से पाकिस्तान समर्थित बयान जारी किया गया है।

विज्ञापन

चीन आतंकियों-आतंकवाद पर प्रतिबंध का विरोधी

चीनी विदेश मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि पाकिस्तान द्वारा टागरेट किलिंग को लेकर किए गए दावे पर ध्यान दिया जाना चाहिए। चीन आतंकवाद के उन्मूलन को लेकर दोहरे मानसिकता और मापदंडों का विरोध करता है।

विज्ञापन

बेशक आतंकवाद और आतंकवादी दुश्मन हैं, लेकिन आतंकवाद चाहे किसी भी रूप में हो, उसका सामान करने के लिए सभी देशों के बीच सहयोग की भावना होनी चाहिए।

बता दें कि चीन हमेशा से ही आतंकियों पर प्रतिबंध लगाने का विरोधी रहा है। किसी न किसी तरह संयुक्त राष्ट्र में पेश किए जाने वाले प्रतिबंध संबंधी प्रस्तावों पर वीटो लगाता रहा है।

विज्ञापन

भारत ने आरोपों को पाकिस्तान का प्रोप्रेगेंडा बताया

विज्ञापन

बता दें कि पाकिस्तान ने भारत पर उनके देश में घुसकर 2 पाक नागरिकों की हत्या करने का आरोप लगाया था। पाकिस्तान ने दावा किया है कि उसके पास उन भारतीय एजेंटों से जुड़ी जानकारियां और सबूत हैं, जिन्होंने पिछले साल पाकिस्तान में घुसकर 2 आतंकियों की हत्या की थी। पाकिस्तान के इस दावे का भारत ने मुंहतोड़ जवाब दिया।

भारतीय विदेश मंत्रालय की ओर जारी बयान में कहा गया कि पूरी दुनिया जानती है कि पाकिस्तान आतंकवाद का केंद्र है। पिछले काफी समय से पाकिस्तान आतंकियों को पनाह दे रहा है। आपराधिक और गैर-कानूनी गतिविधियों का गढ़ बन गया है। अब पाकिस्तान ने जो बोया है, वह काटेगा ही। पाकिस्तान ने हमेशा भारत को बदनाम करने की कोशिश की है। अब पाकिस्तान ने नया प्रोपेगेंडा शुरू किया है।

विज्ञापन

पाकिस्तान में मारे जा चुके करीब 15 आतंकवादी

बता दें कि पाकिस्तान में पिछले 2 साल में करीब 15 आतंकी ढेर किए जा चुके हैं। अतांकियों का सरगना मसूद अजहर ढेर हो चुका है। मई 2023 में खालिस्तानी कमांडो फोर्स के सरगना परमजीत सिंह पंजावर, सितंबर 2023 में कराची में मौलाना रहमान मारा गया था। सितंबर में ही आतंकी मुफ्ती कैसर की हत्या हुई। अक्टूबर 2023 में जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी शाहिद लतीफ को ढेर किया गया।

विज्ञापन

नवंबर 2023 में ख्वाजा शाहिद को किडनैप करके मार दिया गया था। इसी महीने लश्कर का आतंकी अकरम गाजी मारा गया। रहीमुल्लाह तारिक की हत्या हुई। शाहीद लतीफ पठानकोट एयरफोर्स स्टेशन पर हमले का मास्टरमाइंड था, जिसे मस्जिद में गोली मार दी गई थी। लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी रियाज अहमद उर्फ अबू कासिम को अज्ञात लोगों ने गोली मार दी थी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ