'शादी क्यों नहीं हुई...', मजाक भी बना देता है कातिल, यकीन न हो तो पढ़ लीजिए यह खबर

Indonesia Crime News: दोस्तों और पड़ोसियों के बीच आमतौर पर मजाक चलता रहता है। लेकिन कई बार मजाक इतना महंगा पड़ जाता है कि जान पर बन जाती है। कई बार मजाक के कारण ऐसी रंजिश हो जाती है कि सिलसिला जान लेने के बाद ही रुकता है। ऐसा ही एक मामला आपको बता रहे हैं।

'शादी क्यों नहीं हुई...', मजाक भी बना देता है कातिल, यकीन न हो तो पढ़ लीजिए यह खबर

(FIle Photo)

Indonesia Crime: वैसे मजाक आम बात होती है। लेकिन क्या आपने कभी सुना है कि मजाक के कारण कोई शख्स कातिल बन गया हो? जी हां, ऐसा ही एक मामला सामने आया है। एक पड़ोसी ने युवक से पूछा था कि अभी तक शादी क्यों नहीं हुई? जिसके बाद युवक इतना नाराज हो गया कि उसने पड़ोसी की जान ले ली। यह मामला इंडोनेशिया का है। जिसकी सोशल मीडिया पर भी चर्चा देखने को मिल रही है। चर्चा चल रही है कि आखिर कैसे एक इंसान को ये सवाल पूछना भारी पड़ गया? यह मामला सामने आया है साउथ तपानुली स्टेट में। 29 जुलाई की रात को आरोपी ने हत्या की वारदात को अंजाम दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

45 साल के आरोपी पारलिंदुंगन सिरगार ने 60 साल के असगिम इरियंटो को मौत के घाट उतार दिया। बेरहमी से हत्या का कारण था एक ताना। पड़ोसी बार-बार आरोपी से पूछता था कि अभी तक उसकी शादी क्यों नहीं हुई? रात लगभग 8 बजे सिरगार असगिम के घर पहुंचा था। उसके हाथ में लकड़ी का टुकड़ा था। उसने कोई चेतावनी नहीं दी और असगिम पर हमला कर दिया। जिसके बाद असगिम सड़क पर भागा, लेकिन सिरगार ने उसका पीछा कर सिर पर जोरदार वार किया। जिसके बाद असगिम की मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट कर लिया है।

विज्ञापन

मृतक बार-बार आरोपी को देता था ताना

आरोपी सिरगार ने खुलासा किया कि असगिम उसको बार-बार शादी नहीं होने पर ताना देता था। जो उसको बिल्कुल पसंद नहीं था। उसने कई बार उसे रोका था। लेकिन वह नहीं माना। पुलिस ने खुलासा किया है कि मृतक आरोपी से बार-बार पूछता था कि उसकी शादी क्यों नहीं हो रही है? इस घटना के बाद पूरे देश में खलबली मची हुई है। लोग सवाल कर रहे हैं कि आखिर क्या ऐसे शब्दों के कारण ही कोई शख्स कत्ल जैसी वारदात को अंजाम दे सकता है? इस घटना से पता लगता है कि हमारे बोले गए शब्द किसी के लिए कितने संवेदनशील हो सकते हैं? जिससे कोई भी शख्स अपराध के रास्ते पर चलने को मजबूर हो सकता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ