Talibani Punishment: तालिबान ने मंगलवार को कंधार के अहमद शाही स्टेडियम में सार्वजनिक रूप से चोरी और लूट के दोषियों में से चार लोगों के हाथ काट दिए। साथ ही अन्य दोषियों को कोड़े भी मारे गए।
गवर्नर कार्यालय के एक प्रवक्ता हाजी ज़ैद ने कहा, विभिन्न अपराधों के लिए फुटबॉल स्टेडियम में नौ लोगों को कोड़े मारे गए। प्रवक्ता के अनुसार, दोषियों को 35-39 बार कोड़े मारे गए। घटना के समय तालिबान के अधिकारी, धार्मिक मौलवी, बुजुर्ग और स्थानीय लोग स्टेडियम में मौजूद थे।
सोशल मीडिया पर सजा की तस्वीरें वायरल
चोरी और लूट के दोषियों को सजा देने वाली तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हैं। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि नौ लोग घास पर बैठे अपनी सजा का इंतजार कर रहे हैं।
मानवाधिकार अधिवक्ता और अफगान पुनर्वास मंत्री और शरणार्थियों के मंत्री के पूर्व नीति सलाहकार, शबनम नसीमी ने दर्शकों के रूप में तालिबान अधिकारियों के साथ स्टेडियम में बैठे पुरुषों की एक तस्वीर शेयर की है।
और पढ़िए –Dawood Ibrahim: NIA को मिली अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम की लोकेशन, हाल ही किया दूसरा निकाह
अफगानी पत्रकार ने लिखा- इतिहास दोहरा रहा है
अफगानिस्तान के पत्रकार तजुदेन सोरौश ने ट्विटर पर स्टेडियम के बाहर की एक तस्वीर शेयर की। सोरौश ने लिखा कि इतिहास फिर से खुद को दोहरा रहा है। 1990 के दशक की तरह तालिबान ने एक बार फिर से सार्वजनिक दंड देना शुरू कर दिया है।
बता दें कि तालिबान ने दिसंबर में एक व्यक्ति की हत्या के दोषी को सार्वजनिक रूप से फांसी दे दी थी। तालिबान के सत्ता में लौटने के बाद यह पहली सार्वजनिक फांसी थी।
संबंधित खबरें
इजरायल चुनाव में धांधली की जांच तेज, क्या नेतन्याहू बनाएंगे यूनिटी सरकार?
41 mins agoयूक्रेन की ट्रेन पर रूस का ड्रोन हमला, 13 की मौत, प्लेटफॉर्म पर अफरा-तफरी
1 hr agoसंकट में हैं 350000 जिंदगियां, सुपर अल नीनो से दुनिया में पड़ेगी भीषण गर्मी
4 hrs agoAmazon में किंडल और इको टीम से 250 कर्मचारियों की छंटनी, AI बना बड़ी वजह
6 hrs ago'पाकिस्तान से दोस्ती का अंजाम बुरा होगा', राजनाथ सिंह की अमेरिका को चेतावनी
6 hrs agoइजरायल में किसी को बहुमत नहीं, अरब पार्टियां बनीं किंगमेकर; अब क्या होगा?
7 hrs agoचीन में फूटा AI का बुलबुला, 4 महीने में स्वाहा हुए 40 लाख करोड़ रुपये
8 hrs agoLIVE: भारत यात्रा पर जल्द आ सकते हैं ब्रिटिश प्रधानमंत्री बर्नहम
9 hrs ago'96 घंटे में...', ईरान पर हमले की तैयारी में US, ट्रंप के आदेश का इंतजार
9 hrs agoट्रंप का ईरान से वार्ता का इनकार, जेडी वेंस ने भेजी थी तेहरान को चिट्ठी
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines