नई दिल्ली: अफगानिस्तान में तालिबान शासन अगले तीन महीनों के भीतर वीडियो शेयरिंग ऐप टिकटॉक और लोकप्रिय मोबाइल गेमिंग ऐप पबजी पर प्रतिबंध लगाने की योजना बना रहा है। तालिबानी शासन का दावा है कि इन ऐप के जरिए देश के युवा अपने लक्ष्य से भटक रहे हैं।
समाचार एजेंसी एएनआई की एक रिपोर्ट के अनुसार, इससे पहले भी अप्रैल में कट्टरपंथी इस्लामी समूह ने दो ऐप्स को बैन करने की घोषणा की थी। तालिबान के प्रवक्ता इनामुल्ला समांगानी ने कहा कि युवा पीढ़ी को गुमराह होने से रोकने के लिए टिकटॉक और पबजी पर प्रतिबंध आवश्यक था।
अब दूरसंचार विभाग की एक घोषणा का हवाला देते हुए कहा है कि सुरक्षा क्षेत्र के प्रतिनिधियों और शरिया कानून प्रवर्तन प्रशासन के एक प्रतिनिधि के साथ बैठक के दौरान प्रतिबंध की घोषणा की गई। अब TikTok और PUBG पर प्रतिबंध अगले 90 दिनों में लागू किया जाएगा।
उधर, तालिबान के नेतृत्व वाली सरकार ने दूरसंचार और इंटरनेट सेवा देने वालों को निर्धारित समय के भीतर दिशा-निर्देशों का पालन करने का निर्देश दिया है। बता दें कि इससे पहले तालिबान शासन ने देश में संगीत, फिल्मों और टेलीविजन धारावाहिकों सहित मनोरंजन के कई अन्य रूपों पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया था।
अभी पढ़ें – दुनिया से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
ट्रंप की हार का भारत पर क्या होगा असर? ट्रेड डील से वीजा तक जानें सबकुछ
1 hr agoमिडटर्म चुनाव में कैसा रहा भारतीय मूल के नेताओं का प्रदर्शन, किसकी हुई जीत?
1 hr agoअमेरिका में डेमोक्रेटिक पार्टी की बड़ी जीत, दोनों सदनों में बहुमत हासिल
2 hrs agoअमेरिका मिडटर्म चुनाव में ट्रंप ने क्यों मानी हार? 5 बड़े कारण
3 hrs agoपाकिस्तान में 7000 रुपये का हुआ 12KG गैस सिलेंडर! खाने के लाले पड़े
4 hrs ago'मैं बैलेट पेपर पर होता...', मिडटर्म चुनाव नतीजों के बीच ट्रंप का पहला बयान
6 hrs agoकौन हैं भारतीय मूल की पिया डांडिया? जो US मिडटर्म चुनाव में जीतीं
7 hrs agoNASA एस्ट्रोनॉट अनिल मेनन ने स्पेस से US मिडटर्म में डाला वोट
8 hrs agoLIVE: रियाद एयरपोर्ट पर हूतियों के हमले में घायल दूसरे भारतीय ने तोड़ा दम
8 hrs ago'डोनाल्ड ट्रंप को हम मार डालेंगे', ईरान की होर्डिंग-पेटिंग लगाकर खुली धमकी
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines