Taliban Diktat: काबुल के पार्कों में अफगान महिलाओं को प्रतिबंधित करने के बाद तालिबान ने अब उनके लिए एक नया फरमान जारी किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अफगानिस्तान में महिलाएं अब जिम भी नहीं जा सकेंगी। काबुल के एक अधिकारी के अनुसार, तालिबान अफगानिस्तान में महिलाओं के अधिकारों और स्वतंत्रता पर कार्रवाई के तहत महिलाओं के जिम का उपयोग करने पर प्रतिबंध लगा रहा है।
अभी पढ़ें – नवाज शरीफ जल्द लौटेंगे पाकिस्तान! शहबाज सरकार ने पूर्व PM को जारी किया डिप्लोमैटिक पासपोर्ट
रिपोर्ट्स के मुताबिक, तालिबान शासन की ओर से कहा गया है कि प्रतिबंध इसलिए लगाया जा रहा है क्योंकि लोग लिंग अलगाव के आदेशों की अनदेखी कर रहे थे और महिलाएं हेडस्कार्फ़ या हिजाब नहीं पहन रही थीं। प्रवक्ता मोहम्मद अकेफ मोहजेर के अनुसार, “महिलाओं पर जिम और पार्क का उपयोग करने पर प्रतिबंध इस सप्ताह लागू हुआ है।”
कहा- नियमों का उल्लंघन करने पर लिया फैसला
उन्होंने कहा कि तालिबान ने पिछले 15 महीनों में महिलाओं के लिए पार्क और जिम बंद करने से बचने के लिए पूरी कोशिश की। लेकिन, दुर्भाग्य से आदेशों का पालन नहीं किया गया और नियमों का उल्लंघन किया गया जिसके बाद हमें महिलाओं के लिए पार्क और जिम बंद करने पड़े।
मोहजेर ने कहा कि ज्यादातर मामलों में हमने पुरुषों और महिलाओं दोनों को एक साथ पार्कों में देखा है। इस दौरान महिलाओं को हिजाब में नहीं देखा गया, इसलिए हमें निर्णय लेना पड़ा। हमने सभी पार्कों और जिमों को महिलाओं के लिए बंद करने का आदेश दिया है। मोहम्मद अकफ मोहजेर ने कहा कि मनोरंजन पार्क और जिम की निगरानी की जाएगी कि क्या महिलाएं अभी भी उनका उपयोग कर रही हैं।
अभी पढ़ें – PAK मीडिया का दावा- सानिया मिर्जा और शोएब मलिक कानूनी मुद्दों को सुलझाने के बाद तलाक की घोषणा करेंगे
संयुक्त राष्ट्र के प्रतिनिधि ने फरमान की निंदा की
उधर, महिलाओं के लिए अफगानिस्तान में संयुक्त राष्ट्र के विशेष प्रतिनिधि एलिसन डेविडियन ने प्रतिबंध की निंदा की है। उन्होंने कहा कि हम तालिबान से महिलाओं और लड़कियों के सभी अधिकारों और स्वतंत्रता को बहाल करने का आह्वान करते हैं। बता दें कि 2021 में तालिबान सत्ता में आया। इसके बाद मिडिल स्कूल और हाई स्कूल की लड़कियों पर प्रतिबंध लगा दिया है और उन्हें सार्वजनिक रूप से सिर से पैर तक कपड़े पहनने का आदेश दिया गया है।
अभी पढ़ें – दुनिया से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
पाकिस्तान में बड़ा हादसा, एंबुलेंस में फटा ऑक्सीजन सिलेंडर; 10 लोगों की मौत
1 hr agoइजरायल चुनाव में धांधली की जांच तेज, क्या नेतन्याहू बनाएंगे यूनिटी सरकार?
3 hrs agoयूक्रेन की ट्रेन पर रूस का ड्रोन हमला, 13 की मौत, प्लेटफॉर्म पर अफरा-तफरी
4 hrs agoसंकट में हैं 350000 जिंदगियां, सुपर अल नीनो से दुनिया में पड़ेगी भीषण गर्मी
7 hrs agoAmazon में किंडल और इको टीम से 250 कर्मचारियों की छंटनी, AI बना बड़ी वजह
8 hrs ago'पाकिस्तान से दोस्ती का अंजाम बुरा होगा', राजनाथ सिंह की अमेरिका को चेतावनी
9 hrs agoइजरायल में किसी को बहुमत नहीं, अरब पार्टियां बनीं किंगमेकर; अब क्या होगा?
9 hrs agoचीन में फूटा AI का बुलबुला, 4 महीने में स्वाहा हुए 40 लाख करोड़ रुपये
10 hrs agoLIVE: ओडिशा में लोगों को हवाई मार्ग से सुरक्षित निकालने का अभियान शुरू
12 hrs ago'96 घंटे में...', ईरान पर हमले की तैयारी में US, ट्रंप के आदेश का इंतजार
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines