Taliban Confirms Arrest of a British Couple: तालिबान ने सोमवार को अफगानिस्तान में 70 वर्षीय एक ब्रिटिश कपल की गिरफ्तारी की पुष्टि की। दरअसल, बुजुर्ग दंपति के बच्चों ने उनकी रिहाई की गुहार लगाई थी जिसके बाद तालिबान ने गिरफ्तारी की बात मानी। ब्रिटिश कपल पीटर (Peter) और बार्बी रेनॉल्ड्स (Barbie Reynolds) के 4 बच्चे हैं। उन्होंने बताया कि उनके माता-पिता 18 साल से अफगानिस्तान में रह रहे हैं। बता दें कि 2021 में तालिबान ने तख्तापलट कर सत्ता पर कब्जा कर लिया था।
क्या करते हैं अफगानिस्तान में बुजुर्ग दंपति?
जानकारी के मुताबिक, बुजुर्ग दंपति अफगानिस्तान में रीबिल्ड नाम से एक संगठन (ऑर्गेनाइजेशन) चलाते हैं। यह संगठन व्यवसायों, सरकारी एजेंसियों, एजुकेशनल ऑर्गेनाइजेशंस और नॉन-गवर्नमेंट ग्रुप्स के लिए शिक्षा और प्रशिक्षण कार्यक्रम (Training Programs) चलाता है। बता दें कि बुजुर्ग दंपति की गिरफ्तारी की खबर सबसे पहले संडे टाइम्स ने दी है। संडे टाइम्स की रिपोर्ट में कहा गया है कि रीबिल्ड ने एक प्रोजेक्ट माताओं और बच्चों के लिए चलाया था। शायद इसी वजह से उनकी गिरफ्तारी की गई है। हालांकि, गिरफ्तारी की वजह की पुष्टि नहीं हुई है। गौरतलब है कि तालिबान ने महिलाओं की शिक्षा और अन्य गतिविधियों पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा रखे हैं।
तालिबान पर दबाव बनाने के लिए उठाया यह कदम
गिरफ्तार दंपति की एक संतान सारा एन्टविस्टल (Sarah Entwistle) ने मंगलवार को पाकिस्तान में अफगानिस्तान और इंग्लैंड के बीच होने वाले आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी क्रिकेट मैच का बहिष्कार करने का आह्वान किया है। ताकि तालिबान पर उसके माता-पिता को रिहा करने के लिए दबाव बनाया जा सके। एन्टविस्टल ने टाइम्स रेडियो से कहा, ‘हमारे माता-पिता ने हमेशा तालिबान का सम्मान करने की कोशिश की है, इसलिए हम उन्हें इस हिरासत की वजह को समझाने का अवसर देना चाहते थे। उन्होंने कहा कि 3 सप्ताह से अधिक समय बीत गया है लेकिन तालिबान ने अब तक अपनी चुप्पी नहीं तोड़ी है, इसलिए हम अब और इंतजार नहीं कर सकते।’
संबंधित खबरें
मुंबई में जन्मीं असरा नोमानी कैसे बनीं US की चर्चित लेखक, किया बड़ा दावा
2 hrs agoक्या फ्रांस के बाद भारत अगला टारगेट? US पत्रकार के चौंकाने वाले खुलासे
2 hrs agoहूती हमलों के बाद कहां हैं सऊदी के क्राउन प्रिंस? रक्तदान के बाद से गायब
6 hrs agoपनामा में फिर कांपी धरती, 6.0 तीव्रता के तेज भूकंप से लोगों में दहशत
7 hrs agoLIVE: पटना में CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन, इस्तीफे की मांग
7 hrs agoहूती हमलों के बाद 17 अक्टूबर तक बंद रहेगा सऊदी अरब का रियाद एयरपोर्ट
15 hrs agoजम्मू-कश्मीर के पुंछ सेक्टर में LoC के पास IED ब्लास्ट, 4 आतंकी ढेर
17 hrs agoसऊदी और हूती विद्रोहियों के बीच सुलह कराएगा ईरान? तेहरान ने दिए अहम संकेत
22 hrs agoअर्थशास्त्र में रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ड को मिला नोबेल पुरस्कार
22 hrs agoअल नीनो ने रेगिस्तान में खिला दिए फूल, जानें- कैसे बदल रहा दुनियाभर का मौसम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines