नई दिल्ली: तालिबान एक बार फिर पाकिस्तान पर भड़क गया है। तालिबान के कार्यवाहक रक्षा मंत्री मोहम्मद याकूब ने रविवार को कहा कि पाकिस्तान ने अमेरिकी ड्रोन को अफगानिस्तान तक पहुंचने के लिए अपने हवाई क्षेत्र का उपयोग करने की अनुमति दी थी।
बता दें कि हाल ही में अमेरिका ने ड्रोन के जरिए हमला कर अलकायदा के चीफ अल जवाहिरी को मार डाला था। इसके बाद पाकिस्तान पर आरोप लगा था कि उसने पाकिस्तान के रास्ते अमेरिकी ड्रोन अफगानिस्तान पहुंचा था। तालिबान ने कहा कि जुलाई में हुए ड्रोन हमले की जांच की जा रही है। तालिबान ने ये भी दावा किया है कि उसे अल कायदा नेता का शव नहीं मिला है।
कार्यवाहक रक्षा मंत्री मुल्ला मोहम्मद याकूब ने काबुल में एक संवाददाता सम्मेलन में संवाददाताओं से कहा कि अमेरिकी ड्रोन पाकिस्तान के रास्ते अफगानिस्तान में प्रवेश कर रहे हैं। उन्होंने कहा, “हमारी जानकारी के अनुसार ड्रोन पाकिस्तान से अफगानिस्तान में प्रवेश कर रहे हैं, वे पाकिस्तान के हवाई क्षेत्र का उपयोग करते हैं, हमारे खिलाफ पाकिस्तान अपने हवाई क्षेत्र का उपयोग न करें।”
अभी पढ़ें – World News: स्वीडन Car Ferry में आग, 300 लोग फंसे, तीन हेलीकॉप्टर और सात जहाज बचाव कार्य में लगाए गए
उधर, पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने तालिबान के कार्यवाहक रक्षा मंत्री की टिप्पणी पर जवाब देते हुए कहा कि उन्हें इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है और तालिबान का आरोप बेबुनियाद है। याकूब की टिप्पणी पड़ोसी देशों के बीच तनाव बढ़ा सकती है क्योंकि अफगानिस्तान भी पाकिस्तान के साथ व्यापार पर बहुत अधिक निर्भर है।
अभी पढ़ें – दुनिया से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
'मेरे बिना नामुमकिन...', रूस-यूक्रेन युद्ध पर मेलानिया ट्रंप का बड़ा दावा
3 hrs agoजॉर्डन के चर्च में बंदूकधारियों ने की अंधाधुंध फायरिंग, 7 लोगों की मौत
5 hrs agoपीयूष गोयल बोले- संकट में फंसे भारतीयों को सुरक्षित निकालना पहली प्राथमिकता
7 hrs agoहमास के हमले के बाद नेतन्याहू का एक्शन, वेस्ट बैंक में लॉकडाउन का दिया आदेश
10 hrs ago'जब आपने सैनिकों के शव लेने से मना किया', UN में भारत ने पाक को लताड़ा
12 hrs agoबीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन 3 दिवसीय दौरे पर झारखंड पहुंचे
16 hrs agoतिब्बत में 7 की तीव्रता वाले भूकंप से 16 लोगों की मौत; 32 घायल, 340 घर तबाह
19 hrs agoतिब्बत में भूकंप के दो बड़े झटके, 7.0 के बाद 4.6 की तीव्रता से कांपी धरती
1 day agoसऊदी अरब ने 14 भारतीयों को ले जा रही नाव पर किया अटैक, हूती का बड़ा दावा
1 day agoस्टारशील्ड इंटरनेट में रुकावट, यूक्रेन को 10 लाख डॉलर से ज्यादा का नुकसान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines