Taiwan hospitalized after consuming laundry detergent: ताइवान देश से एक ऐसा मामला सामने आया है जो हैरान तो करने ही वाला है, साथ ही सावधान भी करने वाला है। इस घटना से सीखा जा सकता है कि छोटी सी गलती कैसे जान पर बन आती है। दरअसल ताइवान में चुनाव प्रचार के दौरान 3 लोगों ने गलती से कपड़े धोने का डिटर्जेंट खा लिया, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। समय रहते इलाज होने से उनकी जान बच गई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यहां राष्ट्रपति पद के चुनाव में कपड़े धोने वाला डिटर्जेंट वितरित किया गया था। इसे मुफ्त में बांटा जा रहा था। लोगों ने इसे कैंडी समझकर खा लिया।
सेंट्रल न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक पीड़ितों में से एक ने बताया कि उसने उसे फलियां कैंडी समझ लिया था। ऐसा तब हुआ जब डिटर्जेंट के पैक पर साफ-साफ लिखा हुआ था कि यह कपड़े धोने के लिए है। पैक पर लिखा था कि हर एक पैकेट आठ किलोग्राम तक कपड़े धो सकता है। रिपोर्ट में बताया गया है कि प्रचार के दौरान एक राष्ट्रवादी अभियान कार्यालय ने लगभग 460,000 पैकेट दिए।
ये भी पढ़ें-Indian Railway: लेट से चल रही है ट्रेन! घर से निकलने से पहले देख लें ये लिस्ट, परेशान न होना पड़े
कार्यालय प्रमुख ने मांगी माफी
वहीं इस घटना के बाद मध्य ताइवान में कार्यालय के प्रमुख ने माफी मांगी है। कार्यालय प्रमुख ने SET iNews पर प्रसारित किए गए एक वीडियो में कहा कि घर-घर जाने के बाद अब हम इस तरह की सामग्री लोगों में नहीं बांटेंगे। हम लोगों को भी बताएंगे कि यह कैंडी नहीं है, बल्कि कपड़े धोने की डिटर्जेंट है।
दो को मिली अस्पताल से छुट्टी
समाचार एजेंसी ने आगे बताया है कि अस्पताल में भर्ती लोगों में दो लोग बुजुर्ग हैं। इसमें एक पुरुष की उम्र 80 साल है, जबकि एक बुजुर्ग महिला है जिसकी उम्र 86 साल है। दोनों को इलाज के दौरान पेट साफ करने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
चुनाव पर चीन-अमेरिका की नजर
बता दें कि ताइवान को चीन अपना हिस्सा बताता रहा है। चीन उसे अलग देश नहीं मानता। वहां हो रहे चुनावों पर अमेरिका और चीन की नजर है। कहा यह भी जाता है कि चीन कभी भी ताइवान पर हमला करके उसपर अपना नियंत्रण स्थापित कर सकता है। इसे लेकर अमेरिका और चीन में लगातार तनातनी भी रहती है।
ये भी पढ़ें-Weather Update: दिल्ली में 4 डिग्री तक गिर गया पारा, जानिए आपके राज्य में आज कैसा रहेगा मौसम
संबंधित खबरें
तिब्बत में भूकंप के दो बड़े झटके, 7.0 के बाद 4.6 की तीव्रता से कांपी धरती
3 hrs agoसऊदी अरब ने 14 भारतीयों को ले जा रही नाव पर किया अटैक, हूती का बड़ा दावा
7 hrs agoस्टारशील्ड इंटरनेट में रुकावट, यूक्रेन को 10 लाख डॉलर से ज्यादा का नुकसान
8 hrs agoईरान पर हमले की तैयारी में अमेरिका-इजरायल? तेहरान की नई धमकी
9 hrs agoदम्माम एयरपोर्ट हमले के मृतकों में एक भारतीय, सऊदी में देर रात हुआ था हमला
10 hrs ago'दाऊद इब्राहिम पाकिस्तान में रहता है, जैसे', UN रिपोर्ट पर भारत को आपत्ति
13 hrs agoहोर्मुज स्ट्रेट में कुवैती तेल टैंकर पर भयानक हमला, सवार थे 21 भारतीय
15 hrs agoजाली भारतीय मुद्रा की तस्करी के केस में नेपाली को 9 वर्ष 7 माह की सजा
17 hrs agoमेटा पर लगा 2.36 लाख करोड़ रुपये का भारी जुर्माना, जानिए पूरा मामला
17 hrs agoहूती विद्रोहियों का सऊदी एयरपोर्ट पर फिर अटैक, अमेरिका ने लिया बड़ा फैसला
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines